*जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने बनगांव में कबड्डी प्रतियोगिता का किया शुभारंभ*
*जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने बनगांव में कबड्डी प्रतियोगिता का किया शुभारंभ*
*जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने बनगांव में कबड्डी प्रतियोगिता का किया शुभारंभ*
लोक सीजी न्यूज/जशपुर, 21 अक्टूबर : कोतबा क्षेत्र के बनगांव में तीन दशकों से निरंतर आयोजित होने वाली पारंपरिक कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत जशपुर के अध्यक्ष श्री सालिक साय के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ग्रामीण प्रतिभाओं को मिले बेहतर मंच : सालिक साय
जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत है उन्हें उचित अवसर, प्रोत्साहन और प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराने की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में खेलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया जा रहा है। कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा विकसित करते हैं।
उन्होंने लगातार 30 वर्षों से प्रतियोगिता की परंपरा बनाए रखने के लिए आयोजकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण संस्कृति, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य सुरुचि पैंकरा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आनंद शर्मा, सरपंच देवसिंह पैंकरा, मंडल अध्यक्ष जागेश्वर यादव, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कुंती पैंकरा, समिति अध्यक्ष रामविलास नायक सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।