रायगढ़ जिले से आकर इन दो युवकों ने की थी कोतबा के शराब दुकान में चोरी,
रायगढ़ जिले से आकर इन दो युवकों ने की थी कोतबा के शराब दुकान में चोरी, जशपुर पुलिस ने किया मामले का खुलासा, दोनो आरोपी भुवनेश्वर यादव और संजय कुमार राठिया को गिरफ्तार कर भेजा जेल
रायगढ़ जिले से आकर इन दो युवकों ने की थी कोतबा के शराब दुकान में चोरी
जशपुर पुलिस ने किया मामले का खुलासा, दोनो आरोपी भुवनेश्वर यादव और संजय कुमार राठिया को गिरफ्तार कर भेजा जेल
आरोपियों की निशानदेही पर चौकी कोतबा क्षेत्रांतर्गत एक स्कूटी चोरी का भी हुआ खुलासा
आरोपियों के विरुद्ध चौकी कोतबा में बी एन एस की धारा 331(4),305(1),324 के तहत अपराध पंजीबद्ध
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त हथौड़ी, चोरी की गई स्कैनर, सीसीटीव्ही कैमरा व चोरी की स्कूटी व घटना में प्रयुक्त स्कूटी को भी किया बरामद
जशपुरनगर/लोक सीजी न्यूज़. जशपुर पुलिस ने जिले के कोटवा में सरकारी शराब दुकान में ताला तोड़कर चोरी के मामले का खुलासा करते हुए, दोनों आरोपियों भुनेश्वर यादव उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम कटईपानी(डी) चौकी बाकारुमा थाना धर्मजयगढ़, जिला रायगढ़ और संजय कुमार राठिया, निवासी ग्राम सकरलिया, थाना धर्मजयगढ़, जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
पुलिस की जानकारी के अनुसार, घटना दिनांक 19 अगस्त को प्रार्थी सच्चिदानंद भगत, उम्र 37 वर्ष , निवासी पुत्रीचौरा, लोदाम, थाना लोदाम वर्तमान निवास कोतबा , ने चौकी कोतबा में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि, वह ग्राम कोतबा में शासकीय शराब दुकान में सुपरवाइजर है, दिनांक 19.08.25 की रात्रि 10.00 बजे वह शराब दुकान को बंद कर, सुरक्षा कर्मी ललित राम को पहरा करने हेतु बोलकर, अपने निवास स्थान पर चले गया था। इसी दौरान रात्रि 11.00 बजे के करीबन शराब दुकान के सेल्समेंन गुलाब यादव ने फोन कर उसे बताया कि, गार्ड के द्वारा उसे फोन पर बताया गया, कि शराब दुकान का ताला टूटा हुआ है, व शटरअंदर से बंद है, व शराब दुकान के अन्दर आवाज आ रही है।
बोरी में चोरी की शराब की बोतलें और अपनी स्कूटी छोड़कर भागे निकले थे आरोपी
जिस पर प्रार्थी के द्वारा चौकी कोतबा पुलिस को फोन सूचित कर, तत्काल चौकी कोतबा पुलिस के साथ, शराब दुकान के अन्य स्टाफ को लेते हुए शराब दुकान में गए, तभी पुलिस की गाड़ी को आता देख, दो नकाबपोश व्यक्ति,शराब दुकान से एक काले रंग की स्कूटी में चौकी कोतबा क्षेत्रांतर्गत ग्राम आमाटोली की ओर भागने लगे, पुलिस को पीछा करते देख दोनों नकाबपोश व्यक्ति स्कूटी को छोड़कर कर जंगल का फायदा उठा कर भाग गए, पुलिस ने मौके से काले रंग की जुपिटर स्कूटी क्रमांक CG13BB0363 को बरामद कर लिया। पुलिस के द्वारा जब शराब दुकान के पास जाकर तलाशी ली गई तो, शराब दुकान के बगल में, एक बोरी में आरोपियों के द्वारा चुराया गया कुल 36 बॉटल शराब मिली, जिसे की आरोपियों के द्वारा चोरी करने का प्रयास किया गया था, तथा शराब दुकान के अन्दर देखने पर रैक में रखी मदिरा को फोड़ कर, कार्टून में आग लगाकर नष्ट करने व क्षति करने की कोशिश की गई थी। आरोपियों के द्वारा शराब दुकान से एक स्कैनर, व सीसीटीवी कैमरा को चोरी कर ले जाया गया था।
मकान के बाहर खड़ी स्कूटी चुराकर भागे थे आरोपी
विवेचना के दौरान पुलिस के द्वारा घटना स्थल की सीसीटीव्ही फुटेज व संदिग्ध आरोपियों के द्वारा छोड़ी गई, काली रंग की जुपिटर स्कूटी क्रमांक CG13BB0363 के आधार पर संदिग्ध आरोपियों की पतासाजी मुखबिर की सहायता से धर दबोचा गया। पुलिस ने आरोपी भुवनेश्वर यादव के कब्जे से, चोरी में प्रयुक्त हथौड़ी व चोरी करके, ले जाए गए, सी सी टी व्ही कैमरा को बरामद कर जप्त कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ पर पुलिस को पता चला कि, जब वे शराब दुकान में चोरी का प्रयास कर रहे थे, पुलिस की गाड़ी को आता देख, अपने साथ लाए स्कूटी को छोड़कर कर भाग गए थे, इसी दौरान ही वे ग्राम चिकनीपानी, दर्री पारा में एक मकान के बाहर रखे, उक्त एक्टिवा स्कूटी को चोरी कर, उसी में सवार होकर फरार हो गए थे।


