जशपुर: जीजा की पीट-पीटकर हत्या, साला और भाभी गिरफ्तार

जशपुर: जीजा की पीट-पीटकर हत्या, साला और भाभी गिरफ्तार

जशपुर: जीजा की पीट-पीटकर हत्या, साला और भाभी गिरफ्तार

*जशपुर: जीजा की पीट-पीटकर हत्या, साला और भाभी गिरफ्तार*

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 19 अप्रैल 2026 : जशपुर जिले के कोतबा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फरसाटोली में पारिवारिक विवाद के चलते जीजा की हत्या का मामला सामने आया है।     

          घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक मुरली राम यादव (40) को उसके छोटे साले शिवकुमार यादव (35) और भाभी मिथिला यादव (37) ने लात-घूंसे और डंडे से बेरहमी से पीटा, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना 30 मार्च 2026 की रात की है, जब जन्मदिन समारोह के बाद नशे में मृतक अपने ससुराल पहुंचा और विवाद करने लगा। पुराने पारिवारिक विवाद के चलते आरोपियों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। गंभीर हालत में उसे पहले कोतबा CHC और फिर उड़ीसा के सुंदरगढ़ मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां 4 अप्रैल को उसकी मृत्यु हो गई।

पीएम रिपोर्ट से हुआ खुलासा 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सीने में चोट के कारण हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को 18 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त डंडा भी जब्त कर लिया है।