*कस्तूरा के रथ मेले में 16 जुलाई को हुई चेन चोरी, ड्रोन फुटेज के सहारे अब पकड़ी गईं दो महिलाएं*
*कस्तूरा के रथ मेले में 16 जुलाई को हुई चेन चोरी, ड्रोन फुटेज के सहारे अब पकड़ी गईं दो महिलाएं* *2.50 लाख की सोने की चेन बरामद, तीसरी आरोपी की तलाश जारी*
*कस्तूरा के रथ मेले में 16 जुलाई को हुई चेन चोरी, ड्रोन फुटेज के सहारे अब पकड़ी गईं दो महिलाएं*
*2.50 लाख की सोने की चेन बरामद, तीसरी आरोपी की तलाश जारी*
लोक सीजी न्यूज / जशपुर 16 सितम्बर :- दुलदुला थाना क्षेत्र के कस्तूरा रथ मेले में महिला के गले से सोने की चेन चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 17-18 ग्राम वजनी सोने की चेन बरामद हुई है, जिसकी कीमत करीब 2.50 लाख रुपए है।
पुलिस के मुताबिक, 16 जुलाई को सरमा देवी परिवार के साथ रथ मेला देखने पहुंची थीं। भीड़ के दौरान उनके गले से सोने की चेन चोरी हो गई। रिपोर्ट पर दुलदुला थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने मेले में बनाए गए ड्रोन कैमरे के वीडियो फुटेज खंगाले। फुटेज में पीड़िता के आसपास संदिग्ध रूप से खड़ी महिलाओं की पहचान के प्रयास किए गए। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सोनिया बाई (30) और अनिता बाई (35), निवासी पत्ताकेला, बगीचा को हिरासत में लिया।
पूछताछ में दोनों ने एक अन्य महिला के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से चेन बरामद कर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। तीसरी आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।