*नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, दो युवक गिरफ्तार, जशपुर के बागबहार थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई घटना*

*नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, दो युवक गिरफ्तार, जशपुर के बागबहार थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई घटना*

*नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, दो युवक गिरफ्तार, जशपुर के बागबहार थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई घटना*
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
*नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, दो युवक गिरफ्तार
जशपुर के बागबहार थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई घटना*
लोक सीजी न्यूज / जशपुर 6 मई 2026 :
जशपुर जिले के बागबहार थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गिरफ्तार दोनो आरोपी पीड़िता के परिचित बताए जा रहे हैं।
        मामले में जशपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों नितेश कुजुर (22) और आकाश कुजुर (18) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह ने कहा कि महिलाओं व बालिकाओं से संबंधित अपराधों में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
3 मई की घटना 5 मई को हुई रिपोर्ट
बागबहार पुलिस के अनुसार, पीड़ित बालिका के पिता ने 5 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 3 मई की रात उनकी 15 वर्षीय बेटी को पड़ोसी गांव के परिचित आकाश कुजुर ने मिलने बुलाया। जब वह नहीं गई, तो करीब एक घंटे बाद खेत की ओर जाने पर आकाश अपने साथी नितेश कुजुर के साथ वहां आ पहुंचा। दोनों ने बालिका को जबरन खींचकर धमकी देते हुए सुनसान जगह पर ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। बालिका भागकर घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी।
आरोपियों ने कबूला जुर्म
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी बागबहार निरीक्षक अशोक कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने तत्काल बीएनएस की धारा 137(2), 65(1), 70(2) व पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। पीड़िता का स्वास्थ्य उपचार भी कराया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को उनके घर से हिरासत में लिया। पूछताछ में अपराध स्वीकार करने के बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
---------