किनकेल घाटी में दर्दनाक हादसा: दो युवकों की मौत, तीन गंभीर घायल — रांची रेफर
किनकेल घाटी में दर्दनाक हादसा: दो युवकों की मौत, तीन गंभीर घायल — रांची रेफर
किनकेल घाटी में दर्दनाक हादसा: दो युवकों की मौत, तीन गंभीर घायल — रांची रेफर
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर, 10 फरवरी 2026। जशपुर के सबसे नजदीकी और लोकप्रिय पर्यटन स्थल किनकेल घाटी में मंगलवार देर शाम तेज रफ़्तार का कहर देखने को मिला। पिकनिक मनाकर लौट रहे दो हाई-स्पीड मोटरसाइकिलों पर सवार पांच युवकों का भीषण हादसा हो गया, जिसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के संबंध में प्राप्त आरंभिक जानकारी के अनुसार सभी युवक पिकनिक पार्टी के बाद किनकेल घाटी से होकर जशपुर शहर की ओर लौट रहे थे। हादसा जशपुर जिला मुख्यालय से मात्र 3–4 किलोमीटर की दूरी पर हुआ। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को बुलाकर घायलों और मृतकों को जयपुर जिला अस्पताल पहुँचाया।
अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित किया। वहीं तीन गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया है। फिलहाल मृतकों और घायलों की विस्तृत पहचान की जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।


