टक्कर के बाद कई मीटर तक ट्रक के साथ घिसटता रहा मृतक का शरीर

तेज रफ्तार ट्रक ने एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी हादसे में बाद मृतक व्यक्ति के कपड़े ट्रक में फंस गए जिससे ट्रक कई मीटर तक घसीटते हुए ले गया, जिससे व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

टक्कर के बाद कई मीटर तक ट्रक के साथ घिसटता रहा मृतक का शरीर
हादसे के बाद मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़

टक्कर के बाद कई मीटर तक ट्रक के साथ घिसटता रहा मृतक का शरीर

तेज रफ्तार ट्रक ने ग्रामीण को मारे टक्कर मौके पर हुई दर्दनाक मौत 

लोक सीजी न्यूज़ नेटवर्क/ जशपुरनगर. जिले के फरसाबहार ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोरंगामाल के फरसाटोली चौक के समीप शुक्रवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी हादसे में बाद मृतक व्यक्ति के कपड़े ट्रक में फंस गए जिससे ट्रक कई मीटर तक घसीटते हुए ले गया, जिससे व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

       घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक तुमला पंचायत के मकरीबँधा में महेमान आया हुआ था, शाम होने पर मृतक घर ओड़िसा जा रहा था, इसी दौरान वो ट्रक की चपेट में आ गया।

हादसे के बाद ग्रामीणों ने ट्रक को दौड़ा कर पकड़ा

फरसाटोली चौक में हुए इस हादसे के बाद ग्रामीण की भीड़ उमड़ पड़ी, ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक का पीछा किया और लावकेरा आरटीओ बैरियर के पास जाकर उसे रोक लिया। घटना की सूचना मिलते ही तपकरा पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।