*11 हजार केवी बिजली लाइन की चपेट में आ गए चार मजदूर, दो की मौत, दो और गंभीर*

*11 हजार केवी बिजली लाइन की चपेट में आ गए चार मजदूर, दो की मौत, दो और गंभीर* *जशपुर के पत्थलगांव में पोल शिफ्टिंग के दौरान हुआ हादसा*

*11 हजार केवी बिजली लाइन की चपेट में आ गए चार मजदूर, दो की मौत, दो और गंभीर*
*11 हजार केवी बिजली लाइन की चपेट में आए चार मजदूर, दो की मौत, दो और गंभीर*
*जशपुर के पत्थलगांव में पोल शिफ्टिंग के दौरान हुआ हादसा*
लोक सीजी न्यूज / जशपुर, 29 सितम्बर 2026 :- जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के पाकरगांव में मंगलवार को बिजली का खंभा शिफ्ट करने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गुडलक पेट्रोल पंप के सामने पोल लगाने का काम कर रहे चार मजदूर 11 हजार केवी की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए। इस हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं। 
जानकारी के अनुसार, पाकरगांव स्थित गुडलक पेट्रोल पंप के सामने बिजली के खंभे को शिफ्ट करने का काम चल रहा था। इसी दौरान खंभा 11 हजार केवी की विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया। इससे वहां काम कर रहे चार मजदूर करंट की चपेट में आ गए। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
इन दो मजदूरों की मौत, दो और गंभीर
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान अलेख भगत (निवासी भेड़ीमुड़ा), पिता रंजीत भगत और टोमन ध्रुव (निवासी बाम्हनडीह, फिंगेश्वर, जिला गरियाबंद), पिता परमेश्वर के रूप में हुई है। वहीं, गंभीर रूप से घायल मजदूरों की पहचान त्रिभुवन ध्रुव, पिता टहल साय, निवासी बाम्हनडीह, फिंगेश्वर और लोचन मांझी, पिता कमल, निवासी कोकनाझर, थाना भीमखोज, जिला महासमुंद के रूप में हुई है।