*खाट पर सो रहे 2 मासूम भाइयों को करैत ने डसा, इलाज के दौरान दोनों की मौत, बलरामपुर में आधी रात हुआ हादसा*

लोक सीजी न्यूज / बलरामपुर/अंबिकापुर 3 जुलाई 2026 : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में करैत सांप के डसने से दो सगे मासूम भाइयों की मौत हो गई।

       जानकारी के अनुसार, दोनों भाई 2 जुलाई की रात अपने बड़े भाई के साथ एक ही खाट पर सो रहे थे। आधी रात छोटे भाई के रोने पर परिजनों की नींद खुली। लाइट जलाकर देखा तो खाट पर करैत सांप बैठा था। परिजन दोनों बच्चों को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन 3 जुलाई की सुबह इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। वहीं जशपुर जिले में भी करैत के डसने से एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम पीपरसोत के तुर्रापारा निवासी वृहस्पत नगेसिया के तीन बेटे विकेश (11), विकास (9) और विक्रांत (3) एक ही खाट पर सो रहे थे। रात करीब 11.45 बजे विक्रांत रोने लगा और कान की ओर इशारा करने लगा। परिजन पहले कुछ समझ नहीं पाए। इसी बीच विकास भी बाएं हाथ की उंगली में कुछ काटने की बात कहकर रोने लगा।

परिजनों ने लाइट जलाई और बच्चों को खाट से नीचे उतारा। तभी उनकी नजर खाट पर लेटे करैत सांप पर पड़ी। जांच करने पर विक्रांत के दाहिने कान और विकास की बाएं हाथ की उंगली पर सर्पदंश के निशान मिले। परिजनों ने सांप को एक बर्तन से ढंक दिया और संजीवनी 108 की मदद से दोनों बच्चों को जिला अस्पताल बलरामपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

3 जुलाई की सुबह दोनों बच्चों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने विकास को मृत घोषित कर दिया, जबकि विक्रांत को आईसीयू में भर्ती किया गया। कुछ घंटे बाद उसकी भी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

------