*मंच पर महिला सरपंच को माला पहनाना पड़ा भारी: सरपंच का उसके समाज ने पूरे परिवार का 1 साल के लिए किया बहिष्कार*

*भाजपा नेता के खिलाफ थाने में शिकायत, रघुनाथनगर पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच में जुटी*

लोक सीजी न्यूज / अंबिकापुर 3 जुलाई 2026 : बलरामपुर-रामानुजगंज। जिले के रघुनाथनगर थाना क्षेत्र के हरिगवां ग्राम पंचायत में एक कार्यक्रम के दौरान महिला सरपंच को भाजपा नेता द्वारा मंच पर माला पहनाना विवाद का कारण बन गया। घटना के बाद खेरवार समाज ने महिला सरपंच और उनके पूरे परिवार का एक साल के लिए सामाजिक बहिष्कार कर दिया। समाज ने शर्त रखी है कि सामाजिक दंड पूरा होने के बाद ही परिवार की समाज में वापसी होगी।

जानकारी के अनुसार करीब 10 दिन पहले स्थानीय भाजपा नेताओं के कार्यक्रम में महिला सरपंच, भाजपा नेता मंशाराम साहू और अन्य लोग मंच पर मौजूद थे। स्वागत के दौरान मंशाराम साहू ने महिला सरपंच को माला पहना दी। इसका महिला सरपंच के पति ने मौके पर विरोध किया। बाद में समाज की बैठक में परिवार के खिलाफ बहिष्कार का निर्णय लिया गया।

पीड़ित सरपंच के परिवार ने पुलिस से की शिकायत

सामाजिक बहिष्कार से नाराज महिला सरपंच और उनके परिवार ने भाजपा नेता मंशाराम साहू के खिलाफ रघुनाथनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। परिवार का कहना है कि किसी महिला जनप्रतिनिधि को सार्वजनिक मंच पर माला पहनाने के बजाय हाथ में माला देना उचित होता। शिकायत में भाजपा नेता पर पंचायत कार्यों में वसूली के आरोप भी लगाए गए हैं।

रघुनाथनगर थाना प्रभारी धीरेंद्र तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से लिखित शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।