देखते-देखते मौसम बिगड़ा और अंधड़ तूफान के बीच बिजली गिरी, चपेट में आने से ईंट भट्ठे के मजदूर की हो गई मौत

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 21 मार्च 2026 : शुक्रवार देर शाम जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र अंतर्गत झगरीबहार गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग इसकी चपेट में आकर घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, स्थानीय कारोबारी, तरुण के ईंट भट्ठे में काम करने आया 51 वर्षीय सोनउ राम अपने परिवार के साथ, मजदूरों के लिए बनाए गए घर में बैठा, तभी मौसम ने करवट ली और गरज चमक के बीच अचानक घर के भीतर बिजली गिर गई। घटना में सोनउ राम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, परिवार के दो अन्य सदस्यों को भी करंट लगा, लेकिन उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
दुलदुला थाना प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि मृतक शक्ति जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र का निवासी था और चार दिन पहले ही मजदूरी के लिए यहां आया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
-------------