*NH-43 पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को मारी टक्कर, एक की मौत; दूसरा गंभीर*
*NH-43 पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को मारी टक्कर, एक की मौत; दूसरा गंभीर*
*NH-43 पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को मारी टक्कर, एक की मौत; दूसरा गंभीर*
*चिरंगा गांव के पास हादसा, घर लौट रहे थे दोनों युवक; टक्कर के बाद चालक वाहन समेत फरार*
लोक सीजी न्यूज / जशपुर 30 अगस्त 2026 :- सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र में एनएच-43 पर गुरुवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्राम चिरंगा के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
चिरंगा निवासी अजय श्रीवास (26) और चंदन पैकरा (28) दोस्त थे। दोनों गुरुवार को किसी काम से बतौली गए थे। काम खत्म करने के बाद रात करीब 8 बजे बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान चिरंगा मुख्य मार्ग के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि अजय के सिर में गंभीर चोट आई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। चंदन भी गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को शांतिपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने अजय को मृत घोषित कर दिया। चंदन को प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
फरार वाहन चालक की तलाश में जुटी पुलिस, CCTV फुटेज खंगाल रही
घटना की सूचना मिलने के बाद बतौली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मृतक और घायल के परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।