*ग्राहक तलाश रहीं थीं महिलाएं, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा* *कोरिया में 5.50 लाख के नशीले इंजेक्शन जब्त: झारखंड कनेक्शन, अंतरराज्यीय गिरोह की 2 महिलाएं गिरफ्तार*
*ग्राहक तलाश रहीं थीं महिलाएं, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा* *कोरिया में 5.50 लाख के नशीले इंजेक्शन जब्त: झारखंड कनेक्शन, अंतरराज्यीय गिरोह की 2 महिलाएं गिरफ्तार*
*ग्राहक तलाश रहीं थीं महिलाएं, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा*
*कोरिया में 5.50 लाख के नशीले इंजेक्शन जब्त: झारखंड कनेक्शन, अंतरराज्यीय गिरोह की 2 महिलाएं गिरफ्तार*
लोक सीजी न्यूज नेटवर्क/ 8 मई 2026 : बैकुंठपुर में पटना पुलिस और साइबर टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नशीले इंजेक्शन की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह की दो महिला सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1095 नग नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत करीब 5.50 लाख रुपए बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो महिलाएं ग्राम डुमरिया क्षेत्र में नशीले इंजेक्शन बेचने के लिए ग्राहक तलाश रही हैं। सूचना के बाद पुलिस और साइबर टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास रखे दो बैग से भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन बरामद हुए।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमृता पटेल (30) पति पुष्पेंद्र पटेल और रामबाई (32) पति विनोद पटेल के रूप में हुई है। दोनों का संबंध गढ़वा से बताया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी झारखंड से नशीले इंजेक्शन लाकर कोरिया जिले में सप्लाई करती थीं।
बरामद इंजेक्शनों में रेक्सोजेसिक, बुप्रीनॉरपिन और एविल इंजेक्शन शामिल हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में पूछताछ जारी है और पुलिस नशे के अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।


