*शादी में गया था परिवार, पीछे से चोरों ने सूना मकान खंगाला* *सूरजपुर में 20 लाख की चोरी: 5 ताले तोड़े, बेटियों के जेवर और 5 लाख नकद ले गए*

*शादी में गया था परिवार, पीछे से चोरों ने सूना मकान खंगाला*

*सूरजपुर में 20 लाख की चोरी: 5 ताले तोड़े, बेटियों के जेवर और 5 लाख नकद ले गए*

लोक सीजी न्यूज नेटवर्क 8 मैं 2026 : सूरजपुर के महगवां वार्ड क्रमांक-2 में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए करीब 20 लाख रुपए की चोरी कर ली। घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है। परिवार शादी समारोह में शामिल होने बाहर गया था, इसी दौरान चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे समेत पांच ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया।

         पीड़ित जाकिर हुसैन ने कोतवाली थाना सूरजपुर में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वे ठेकेदारी और पेटी कॉन्ट्रेक्टर का काम करते हैं। मंगलवार को पूरा परिवार शादी समारोह में शामिल होने बाहर गया था और घर में ताला बंद था।

शुक्रवार सुबह पड़ोसियों ने सूचना दी कि घर के कुछ दस्तावेज बाहर पड़े हुए हैं। सूचना मिलने पर जब परिवार घर पहुंचा तो मुख्य दरवाजे सहित कुल पांच ताले टूटे मिले। घर के अंदर रखी तीनों आलमारियों के लॉक भी टूटे हुए थे।

परिवार के अनुसार चोर करीब 15 लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के जेवर और लगभग 5 लाख रुपए नकद चोरी कर ले गए। चोरी गए जेवर उनकी तीन बेटियों के बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।