आरोपी एसडीएम निलंबित, सेंट्रल जेल अंबिकापुर शिफ्ट

ग्रामीण की पिटाई से मौत मामला: आरोपी एसडीएम निलंबित, सेंट्रल जेल अंबिकापुर शिफ्ट

आरोपी एसडीएम निलंबित, सेंट्रल जेल अंबिकापुर शिफ्ट

ग्रामीण की पिटाई से मौत मामला: आरोपी एसडीएम निलंबित, सेंट्रल जेल अंबिकापुर शिफ्ट

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर, 18 फरवरी 2026। पड़ोसी जिले बलरामपुर के कोरंधा थाना क्षेत्र अंतर्गत झारखंड सीमा से लगे हंसपुर में अवैध बाक्साइट खनन के नाम पर ग्रामीण की पिटाई से हुई मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। क्षेत्र में अब भी तनाव की स्थिति बनी हुई है।

कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मामले के मुख्य आरोपी एसडीएम करुण कुमार डहरिया को रामानुजगंज उपजेल से स्थानांतरित कर अंबिकापुर सेंट्रल जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपी रामानुजगंज जेल में ही बंद हैं। शासन स्तर पर जांच के बाद आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर एसडीएम को निलंबित कर दिया गया है।

ज्ञात हो कि 15 फरवरी की रात हंसपुर गांव में अवैध बाक्साइट खनन की सूचना पर पहुंची प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों के साथ मारपीट का आरोप है। इस दौरान 62 वर्षीय राम उर्फ रामनरेश की गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई, जबकि दो अन्य ग्रामीण घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र सहित प्रदेशभर में आक्रोश व्याप्त है।

पुलिस ने सोमवार को मुख्य आरोपी एसडीएम करुण कुमार डहरिया के साथ कुसमी निवासी भाजयुमो नेता अजय प्रताप सिंह उर्फ विक्की सिंह, मंजीत कुमार यादव तथा सामरी निवासी सुदीप यादव को गिरफ्तार कर रामानुजगंज जेल भेज दिया था। मामले की आगे की जांच जारी है।