*एनएच 43 में दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत* *तेज रफ्तार क्रेटा ने पैदल लौट रहे युवक को रौंदा, मौके पर मौत*

*एनएच 43 में दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत* *तेज रफ्तार क्रेटा ने पैदल लौट रहे युवक को रौंदा, मौके पर मौत*

*एनएच 43 में दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत*  *तेज रफ्तार क्रेटा ने पैदल लौट रहे युवक को रौंदा, मौके पर मौत*
दुर्घटना कारित कार और हादसे में मारा गया युवक

*एनएच 43 में दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत*

*तेज रफ्तार क्रेटा ने पैदल लौट रहे युवक को रौंदा, मौके पर मौत*

हादसे के बाद भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ा, पुलिस के हवाले किया; परिजनों ने बिना सूचना शव ले जाने पर जताई नाराजगी

लोक सीजी न्यूज / जशपुर 19 जुलाई 2026 :  गुमला - कटनी नेशनल हाईवे क्रमांक 43 सड़क पर सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में रविवार तड़के तेज रफ्तार क्रेटा कार की टक्कर से एक 45 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

          जानकारी के अनुसार मृतक अर्जुन बखला ग्राम मंगारी के कोलतापारा का रहने वाला था। वह सुबह शौच के बाद पैदल घर लौट रहा था। इसी दौरान अंबिकापुर-रायगढ़ नेशनल हाईवे-43 पर जूनापारा के पास तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि अर्जुन बखला करीब 15 मीटर दूर जा गिरा। सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार लेकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उसका पीछा कर पकड़ लिया और सीतापुर पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और दुर्घटना में शामिल क्रेटा कार (CG-15-EC-5927) जब्त कर चालक टीके सिंह (48), निवासी देवगढ़, के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

वहीं, मृतक के परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताई है। उनका आरोप है कि पुलिस ने उन्हें सूचना दिए बिना ही शव को अस्पताल भिजवा दिया, जिससे परिवार को घटना की जानकारी देर से मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।