*पर्यटन स्थल देशदेखा घूमने गए 4 युवकों पर गिरी आसमानी बिजली, एक की मौत, दो घायल*
*पर्यटन स्थल देशदेखा घूमने गए 4 युवकों पर गिरी आसमानी बिजली, एक की मौत, दो घायल* *घायलों का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज, सभी कुनकुरी थाना क्षेत्र के निवासी*
*पर्यटन स्थल देशदेखा घूमने गए 4 युवकों पर गिरी आसमानी बिजली, एक की मौत, दो घायल*
*घायलों का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज, सभी कुनकुरी थाना क्षेत्र के निवासी*
लोक सीजी न्यूज / जशपुर 19 जुलाई 2026 : जशपुर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल देशदेखा में रविवार देर शाम आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। स्कॉर्पियो वाहन लेकर देशदेखा घूमने गए चार युवकों में से तीन युवक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आकाशीय बिजली की चपेट में आए तीनों युवक कुनकुरी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। मृतक की पहचान गौरव इक्का के रूप में हुई है। वहीं घायलों में एक युवक दानिश खान केराडीह और दूसरा आशीष प्रजापति महुआटोली ओर असीम कुनकुरी का निवासी बताया जा रहा है।
जानकारों ने बताया कि चारों युवक स्कॉर्पियो पर सवार होकर मौसम का आनंद लेने के लिए जशपुर के विख्यात पर्यटन स्थल देश देखा पहुंचे थे। बताया जाता है कि जैसे ही चारों युवक चार पहिया वाहन से नीचे उतरे, अभी उन्होंने अपने मोबाइल फोन तक वाहन से नहीं निकला था, इसी दौरान आसमानी बिजली चमकी और चार में से तीन युवकों के ऊपर गिरी जिसकी चपेट में आने से गौरव इक्का, जो रायकेरा का रहने वाला था, गाज की चपेट में आ गया जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में दोनों घायलों दानिश खान और असीम को जशपुर के जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पूरे मामले की जांच की जा रही है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।


