*जशपुर जिले में 10 निरीक्षकों का तबादला, कई थाना प्रभारी बदले, देखें पूरी लिस्ट*
*जशपुर जिले में 10 निरीक्षकों का तबादला, कई थाना प्रभारी बदले, देखें पूरी लिस्ट*
*जशपुर जिले में 10 निरीक्षकों का तबादला, कई थाना प्रभारी बदले, देखें पूरी लिस्ट*
लोक सीजी न्यूज / जशपुर 1 सितम्बर 2026:- जशपुर पुलिस अधीक्षक ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले के 10 निरीक्षकों के स्थानांतरण के आदेश जारी किया है। इसके तहत कई थाना प्रभारियों को दूसरे थानों में भेजा गया है, जबकि रिजर्व केंद्र में पदस्थ निरीक्षकों को भी थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। स्थानांतरण आदेश तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक लागू रहेगा।
आदेश के अनुसार राकेश यादव को कुनकुरी से बागबहार, जितेन्द्र ताम्रकार को कांसाबेल से पत्थलगांव, विनीत कुमार पाण्डेय को पत्थलगांव से कांसाबेल, गौरव पाण्डेय को बगीचा से नारायणपुर, कोमल सिंह नेताम को नारायणपुर से फरसाबहार और संदीप कौशिक को तपकरा से सन्ना भेजा गया है।
इसी तरह रिजर्व केंद्र जशपुर से भूपेन्द्र सिंह चन्द्रा को कुनकुरी, विक्रांत कुमार सोन को बगीचा, त्रिलोक प्रधान को तपकरा और लक्ष्मण भगत को अजाक थाना प्रभारी बनाया गया है।
पत्थलगांव में अब जितेन्द्र ताम्रकार थाना प्रभारी की जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि विनीत कुमार पाण्डेय कांसाबेल थाने का प्रभार देखेंगे।


