बाल दिवस पर एमएलबी कन्या शाला में बाल विवाह रोकथाम के लिए कार्यक्रम का आयोजन एक्सेस टू जस्टिस फॉर चिल्ड्रन, की टीम ने छात्राओं को दिलाई शपथ, बालविवाह जागरुकता पर हुए विभिन्न कार्यक्रम
बाल दिवस पर एमएलबी कन्या शाला में बाल विवाह रोकथाम के लिए कार्यक्रम का आयोजन एक्सेस टू जस्टिस फॉर चिल्ड्रन, की टीम ने छात्राओं को दिलाई शपथ, बालविवाह जागरुकता पर हुए विभिन्न कार्यक्रम
बाल दिवस पर एमएलबी कन्या शाला में बाल विवाह रोकथाम के लिए कार्यक्रम का आयोजन
एक्सेस टू जस्टिस फॉर चिल्ड्रन, की टीम ने छात्राओं को दिलाई शपथ, बालविवाह जागरुकता पर हुए विभिन्न कार्यक्रम
लोक सीजी न्यूज़ / जशपुरनगर 14 नवंबर 2025 :- आज बाल दिवस के शुभ अवसर पर जिला मुख्यालय जशपुर के महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में, एक्सेस टू जस्टिस फॉर चिल्ड्रन, की टीम ने शामिल होकर बच्चों के साथ बाल विवाह के रोकथाम के लिए कार्यक्रम करवाया और साथ ही अनेकों प्रकार के खेल जैसे चेयर गेम , गुब्बारा फुलाने का गेम, 50 मीटर दौड़ और भी अनेकों प्रकार के खेलों के साथ बालिकाओं को उत्साहित किया ।
इस अवसर पर एक्सेस टू जस्टिस फॉर चिल्ड्रन की टीम ने स्कूल के सभी स्कूल टीचरों के साथ मिलकर बाल विवाह रोकने के लिए छात्राओं को शपथ दिलाया गया। साथ ही नारा लगाया गया की ना बाल विवाह करेंगे, और ना ही अपने आसपास के क्षेत्र में होने देंगे।
सभी खेलों के प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार विजेताओं को एक्सेस टू जस्टिस फॉर चिल्ड्रन (समर्पित ) की ओर से पुरस्कार दिया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में एक्सेस टू जस्टिस फॉर चिल्ड्रन जशपुर टीम की जिला समन्वयक अंजली ताम्रकार, बबिता ताम्रकार, रानी नायक व अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा


