*सीतापुर के खोपा धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो ट्रक से भिड़ी, एक की मौत; 5 घायल*
*सीतापुर के खोपा धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो ट्रक से भिड़ी, एक की मौत; 5 घायल* *अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर सोनवाही जंगल के पास हादसा, बारिश और अंधेरे में सड़क पर खड़ा ट्रक नहीं दिखा*
*सीतापुर के खोपा धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो ट्रक से भिड़ी, एक की मौत; 5 घायल*
*अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर सोनवाही जंगल के पास हादसा, बारिश और अंधेरे में सड़क पर खड़ा ट्रक नहीं दिखा*
लोक सीजी न्यूज / जशपुर, 31 अगस्त 2026 :- सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम लिचिरमा से खोपा धाम दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो रविवार शाम अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर सोनवाही जंगल के पास सड़क पर खड़े ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में वाहन में सवार एक अधेड़ की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए। घायलों में 3 महिलाएं शामिल हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार ग्राम लिचिरमा से आधा दर्जन महिला-पुरुष रविवार को स्कॉर्पियो से सूरजपुर जिले के खोपा धाम दर्शन के लिए गए थे। पूजा-पाठ और दर्शन के बाद सभी वापस लौट रहे थे। शाम करीब 7 बजे सोनवाही जंगल के पास सड़क पर एक ट्रक खड़ा था। बताया जा रहा है कि ट्रक में कोई संकेतक या इंडिकेटर नहीं लगा था।
इसी दौरान बारिश हो रही थी और अंधेरा भी हो चुका था। स्कॉर्पियो चालक को सड़क पर खड़ा ट्रक समय रहते दिखाई नहीं दिया। वाहन ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कॉर्पियो में सवार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
ड्राइवर के बगल में बैठे श्याम सुंदर की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती
हादसे में ग्राम रतनपुर, सीतापुर निवासी श्याम सुंदर (56) पिता स्वर्गीय रतिराम की मौत हो गई। वह स्कॉर्पियो में ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठा था। वहीं सुभाष, मंजू, राजकुमारी, राजकुमार और सुशीला घायल हुए हैं।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को वाहन से बाहर निकाला और मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया। सभी का उपचार जारी है। हादसे की सूचना मिलने पर मृतक और घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद श्याम सुंदर का शव परिजन को सौंप दिया।


