*नदी में नहाते समय जवान चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, अंबिकापुर में फिर दर्दनाक हादसा, 10 दिन पहले इसी नदी में डूबने से हुई थी मामा - भांजी की मौत*

लोक सीजी न्यूज / 5 मई 2026 : अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे से लगे ग्राम मेंड्राकला स्थित खर्रा नदी में मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। नहाने के दौरान चाचा-भतीजे की डूबने से मौत हो गई, जबकि एक किशोर को सुरक्षित बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में मातम पसरा हुआ है। गौरतलब है कि करीब 10 दिन पहले भी इसी नदी में मामा-भांजी की डूबने से मौत हो चुकी थी।
मृतकों में चांदनी चौक मायापुर निवासी 17 वर्षीय उज्ज्वल भारती और उसका चाचा 19 वर्षीय अमन कुमार शामिल हैं, जो उत्तर प्रदेश से अंबिकापुर घूमने आया था। उज्ज्वल ने अपने दोस्त जरहागढ़ निवासी 17 वर्षीय समर्थ सोनी को नदी में नहाने के लिए बुलाया था। समर्थ अपने 8 वर्षीय भतीजे के साथ मौके पर पहुंचा था।
दोस्त को बचाने गए, खुद डूबे: एक किशोर की हालत स्थिर, गांव में शोक का माहौल
नदी में नहाने के दौरान अमन गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए उज्ज्वल और समर्थ आगे बढ़े, लेकिन तीनों ही पानी में फंस गए। बाहर खड़े मासूम बच्चे के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। तब तक उज्ज्वल और अमन की मौत हो चुकी थी, जबकि समर्थ को किसी तरह बाहर निकाल लिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। गांव में इस घटना के बाद शोक का माहौल है और परिजन गहरे सदमे में हैं।
-------------