एंबुलेंस चालक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

दुर्घटना में एम्बुलेंस के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गईं जबकि घायल टेक्नीशियन को कुनकुरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया

एंबुलेंस चालक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
टक्कर में एंबुलेंस के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त
एंबुलेंस चालक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

एंबुलेंस चालक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत 

नेशनल हाईवे 43 पर चरईडांड के समीप खड़ी पिकअप से टकराई एम्बुलेंस 

रांची से मरीज को रायपुर लेकर जा रही एंबुलेंस हादसे का शिकार

जशपुरनगर. लोक सीजी न्यूज़. जशपुर से होकर गुजरने वाली गुमला-कटनी नेशनल हाईवे 43 सड़क पर आज तड़के लगभग 4 बजे, एक प्राइवेट एम्बुलेंस और सड़क किनारे खड़ी पिकअप के बीच जबरदस्त टक्कर हुई है। इस दुर्घटना में एम्बुलेंस के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गईं जबकि घायल टेक्नीशियन को कुनकुरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

           घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना तड़के तकरीबन 4 बजे चराईडाँड़ के पास की है। जानकारी के अनुसार, प्रायवेट एम्बुलेंस से एक मरीज को राँची से रायपुर ले जाया जा रहा था, तभी जशपुर से कुनकुरी के बीच एनएच पर चरईडाँड़ के पास एक पिकअप खड़ी थी उसी पिकअप से एम्बुलेंस टकरा गई और हादसा हो गया।

  108 की सहायता से मरीज को भेजा अंबिकापुर

रांची से मरीज लेकर रायपुर जा रही प्राइवेट एंबुलेंस ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई एवं टेक्नीशियन एवं मरीज को 108 एंबुलेंस के माध्यम से पहले कुनकुरी के होलीक्रॉस ले जाया गया जहां से उन्हें, आरंभिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज हॉस्पिटल अंबिकापुर के लिए रेफर कर दिया गया।