*धान का रोपा लगाकर खेत से लौट रहे मजदूरों की पिकअप पलटी, 2 महिलाओं की मौत, 10 घायल* *मालवाहक में 20-25 मजदूर सवार थे, 3 गंभीर अंबिकापुर रेफर*

*धान का रोपा लगाकर खेत से लौट रहे मजदूरों की पिकअप पलटी, 2 महिलाओं की मौत, 10 घायल* *मालवाहक में 20-25 मजदूर सवार थे, 3 गंभीर अंबिकापुर रेफर*

*धान का रोपा लगाकर खेत से लौट रहे मजदूरों की पिकअप पलटी, 2 महिलाओं की मौत, 10 घायल*  *मालवाहक में 20-25 मजदूर सवार थे, 3 गंभीर अंबिकापुर रेफर*

*धान का रोपा लगाकर खेत से लौट रहे मजदूरों की पिकअप पलटी, 2 महिलाओं की मौत, 10 घायल*

*मालवाहक में 20-25 मजदूर सवार थे, 3 गंभीर अंबिकापुर रेफर*

लोक सीजी न्यूज / जशपुर 16 जुलाई 2026 : पड़ोसी जिले बलरामपुर-रामानुजगंज के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राम जारगिम के जुड़वानी के पास खेत से काम कर लौट रहे मजदूरों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 मजदूर घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम परेवा के 20 से 25 महिला-पुरुष मजदूर धान की रोपाई करने खैराडीह गांव गए थे। शाम को सभी मजदूर मालवाहक पिकअप (क्रमांक जेएच-03 एजे-0323) से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान जुड़वानी के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और तेज रफ्तार पिकअप सड़क से उतरकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन में सवार मजदूर सड़क पर दूर-दूर जा गिरे और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही शंकरगढ़ पुलिस और 108 एंबुलेंस की टीम पहुंची तथा सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ पहुंचाया। दुर्घटना में विमला नगेशिया (40) और कामेश्वरी पैकरा (46) की मौके पर ही मौत हो गई। सात घायलों का इलाज शंकरगढ़ अस्पताल में जारी है, जबकि तीन गंभीर घायलों को अंबिकापुर रेफर किया गया है।

इस हादसे के बाद एक बार फिर मालवाहक वाहनों में मजदूरों की अवैध ढुलाई पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पिकअप और अन्य मालवाहक वाहनों में क्षमता से अधिक लोगों को भेड़-बकरियों की तरह बैठाकर ले जाया जाता है, लेकिन इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से ऐसे हादसे लगातार सामने आ रहे हैं।