लाल आतंक के नाम पर जशपुर में एक बार फिर दहशत फैलाने की कोशिश चौकी पंडरापाठ क्षेत्रांतर्गत ग्राम सुलेशा में गांव के उपसरपंच रहे एक ग्रामीण के घर में प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई के नाम से पर्चा भेजने का मामला सभी एंगल पर जांच में जुटी जशपुर पुलिस
लाल आतंक के नाम पर जशपुर में एक बार फिर दहशत फैलाने की कोशिश चौकी पंडरापाठ क्षेत्रांतर्गत ग्राम सुलेशा में गांव के उपसरपंच रहे एक ग्रामीण के घर में प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई के नाम से पर्चा भेजने का मामला सभी एंगल पर जांच में जुटी जशपुर पुलिस
लाल आतंक के नाम पर जशपुर में एक बार फिर दहशत फैलाने की कोशिश
चौकी पंडरापाठ क्षेत्रांतर्गत ग्राम सुलेशा में गांव के उपसरपंच रहे एक ग्रामीण के घर में प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई के नाम से पर्चा भेजने का मामला
सभी एंगल पर जांच में जुटी जशपुर पुलिस
लोक सीजी न्यूज/जशपुर, 15 अक्टूबर 2025, जशपुर जिले के चौकी पंडरापाठ क्षेत्रांतर्गत ग्राम सुलेशा में गांव के उपसरपंच रहे एक ग्रामीण के घर में प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई के नाम से पर्चा फेंकने को लेकर प्रशासनिक हलकों में हडक़ंप मचा है। इस पर्चे में ग्रामीण को जान से मारने की धमकी दी गई है। ज्ञात हो जशपुर जिला नक्सली मुक्त जिला घोषित हो चुका है और सालों बाद लाल आतंक के नाम से एक बार यहां फिर से दहशत फैलाने की कोशिश की गई है।
इस संबंध में जशपुर पुलिस ने विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि, सल्लू राजवाड़े के घर में पीएलएफआई संगठन के नाम से कथित रूप नक्सली पर्चा दिया गया है। मामले की संवेदनशीलता के मद्देनजर जशपुर पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और पुलिस के द्वारा सभी एंगल पर जांच की जा रही है, कि कहीं किसी स्थानीय नागरिक की शरारत तो नहीं है।
इधर घटना की सूचना मिलते ही जिले के आदिवासी नेता और प्रदेश के पूर्व मंत्री गणेश राम भगत सुलेशा पहुंचे और ग्राम पंचायत के पूर्व उपसरपंच रहे सल्लू राजवाड़े के घर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी लेकर पुलिस से पूरे मामले की संजीदगी से जांच और कार्रवाई की मांग की।
-------------------------------------------------------------------------


