नकली सोने की मोहर से ठगी करने वाली 4 महिलाएं गिरफ्तार, असली मोहर बदलकर करती थीं धोखाधड़ी*

*नकली सोने की मोहर से ठगी करने वाली 4 महिलाएं गिरफ्तार, असली मोहर बदलकर करती थीं धोखाधड़ी* *1.70 लाख का सामान जब्त: 2 असली मोहर, 10 नकली मोहर और नकली सिक्के बनाने की 8 डाई बरामद*

*नकली सोने की मोहर से ठगी करने वाली 4 महिलाएं गिरफ्तार, असली मोहर बदलकर करती थीं धोखाधड़ी*

*1.70 लाख का सामान जब्त: 2 असली मोहर, 10 नकली मोहर और नकली सिक्के बनाने की 8 डाई बरामद*

लोक सीजी न्यूज नेटवर्क 10 जून 2026 : नकली सोने की मोहर के जरिए लोगों को ठगने वाले गिरोह का बिश्रामपुर पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाएं असली सोने की मोहर दिखाकर ग्राहकों का भरोसा जीतती थीं और सौदा तय होने के बाद चालाकी से उसे नकली मोहर से बदल देती थीं। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) और 8(5) के तहत मामला दर्ज किया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रकाश राठौर, उपनिरीक्षक अशोक साहू, नंदलाल सिंह, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक रंजना, पवन कुमार झा, प्रधान आरक्षक जयप्रकाश तिवारी, निलेन्द्र द्विवेदी, महिला प्रधान आरक्षक जोशी टोप्पो तथा आरक्षक संजीव राजवाड़े की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ठगी का पूरा सामान बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 असली सोने की मोहर, 10 नकली सोने जैसी दिखने वाली मोहर, नकली मोहर बनाने की 8 डाई, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, कटर ब्लेड, रेती, कैंची सहित अन्य उपकरण बरामद किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 1.70 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।