नाटक देखकर पैदल घर लौट रही 17 साल की युवती का अपहरण और दुष्कर्म के बाद हत्या की कोशिश
नाटक देखकर पैदल घर लौट रही 17 साल की युवती का अपहरण और दुष्कर्म के बाद हत्या की कोशिश बाइक सवार दो युवकों ने घर पहुंचाने के नाम पर जंगल ले जाकर वारदात को दिया अंजाम
नाटक देखकर पैदल घर लौट रही 17 साल की युवती का अपहरण और दुष्कर्म के बाद हत्या की कोशिश
बाइक सवार दो युवकों ने घर पहुंचाने के नाम पर जंगल ले जाकर वारदात को दिया अंजाम
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 18 फरवरी 2026 : जशपुर जिले के बागबहार थाना क्षेत्र के एक गांव में आयोजित नाटक देखकर भोर भोर को पैदल घर लौट रही एक 17 साल की नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म फिर सबूत मिटाने की नीयत से उसकी हत्या की कोशिश करने का सनसनीखेज वारदात सामने आया है।
घटना के संबंध में पुलिस और विभिन्न सूत्रों से, प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता 17 फरवरी को तड़के लगभग तीन बजे गांव में चल रहे नाटक कार्यक्रम केके देखकर अपने गांव की ओर पैदल जा रही थी। रास्ते में उसे अकेली देखकर कुछ युवकों ने उसे जबरन पकड़ लिया और पास स्थित जंगल में ले गए।
दुष्कर्म के बाद पीड़िता को जान से मारने की कोशिश
आरोप है कि दिनभर जंगल में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। देर रात करीब 11 बजे, आरोपियों ने लड़की का गला दबाया और उसको मरा हुआ समझकर सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। पीड़िता के गले पर दबाने के गहरे निशान हैं तथा शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें पाई गई हैं। देर रात राहगीरों ने जब लड़की को बेहोशी की हालत में देखा, तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने मानवता दिखाते हुए देखा कि उसकी सांस चल रही है और उसे निजी वाहन से पहले गांव के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
गंभीर हालत में अंबिकापुर रेफर
वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे पत्थलगांव सिविल अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति अत्यंत गंभीर पाकर तत्काल अंबिकापुर रेफर कर दिया। फिलहाल पीड़िता की हालत नाजुक बनी हुई है और वह जिंदगी व मौत के बीच संघर्ष कर रही है।


