जादू-टोना के शक में महिला की हत्या, पति समेत चार आरोपी गिरफ्तार
जादू-टोना के शक में महिला की हत्या, पति समेत चार आरोपी गिरफ्तार
जादू-टोना के शक में महिला की हत्या, पति समेत चार आरोपी गिरफ्तार
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 9 मार्च 2026 : जिले के सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम गट्टी महुवा में जादू-टोना के शक में एक महिला की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतका के पति समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार मृतका गोईदी बाई (48) की हत्या लकड़ी के डंडे से गंभीर चोट पहुंचाकर की गई। जांच में पता चला कि आरोपी ठूपन राम, फुला बाई, सुनील राम और सुरन्ती बाई को शक था कि मृतका जादू-टोना करती है। इसी शक में चारों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर बीएनएस की धारा 103(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा भी बरामद कर लिया गया है।
------------