*जशपुर नगर पालिका उपचुनाव में भाजपा का क्लीन स्वीप, दोनों वार्डों में खिला कमल*

*जशपुर नगर पालिका उपचुनाव में भाजपा का क्लीन स्वीप, दोनों वार्डों में खिला कमल* वार्ड 8 और 14 में भाजपा प्रत्याशियों की जीत, नेता बोले- विकास और सुशासन पर जनता ने लगाई मुहर*

*जशपुर नगर पालिका उपचुनाव में भाजपा का क्लीन स्वीप, दोनों वार्डों में खिला कमल*

*जशपुर नगर पालिका उपचुनाव में भाजपा का क्लीन स्वीप, दोनों वार्डों में खिला कमल*

वार्ड 8 और 14 में भाजपा प्रत्याशियों की जीत, नेता बोले- विकास और सुशासन पर जनता ने लगाई मुहर*

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 4 जून 2026 :  नगरपालिका परिषद जशपुर के वार्ड क्रमांक 8 और 14 के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों सीटों पर जीत दर्ज कर क्लीन स्वीप किया है। वार्ड क्रमांक 8 से भाजपा प्रत्याशी प्रेमलता साहू ने कांग्रेस प्रत्याशी को 167 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया, जबकि वार्ड क्रमांक 14 से भाजपा प्रत्याशी प्रिया सिंह ने 90 मतों से जीत हासिल कर पार्टी का परचम लहराया।

उपचुनाव के परिणाम घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। मतगणना स्थल पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया और "जय जूदेव" के नारों से माहौल गुंजायमान हो उठा। इसके बाद विजयी प्रत्याशियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रणजीता स्टेडियम के समीप स्थित स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

विजयी प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं ने बाद में पूर्व सांसद रणविजय सिंह जूदेव, विधायक रायमुनि भगत तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान नेताओं ने मतदाताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे भाजपा की नीतियों, संगठन की मजबूती और जनविश्वास की जीत बताया।

पूर्व सांसद रणविजय सिंह जूदेव ने कहा कि जशपुर की जनता ने एक बार फिर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव के परिणाम स्पष्ट संकेत देते हैं कि जनता विकास, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ मजबूती से खड़ी है।

विधायक रायमुनि भगत ने कहा कि नगर क्षेत्र में सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता और प्रकाश व्यवस्था सहित विभिन्न मूलभूत सुविधाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। जनता ने इन्हीं विकास कार्यों पर विश्वास जताते हुए भाजपा को समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि नगर के विकास की गति आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार राय ने जीत को कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की एकजुटता और जनता के अटूट विश्वास का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करती है और यही जनसंपर्क पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।

उल्लेखनीय है कि उपचुनाव के दौरान भाजपा संगठन ने बूथ स्तर तक व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया था। परिणाम आने के बाद पूरे नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजय उत्सव मनाया और इसे विकास, सुशासन तथा जनविश्वास की जीत बताया।

जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने बताया कि उपचुनाव में मिली सफलता संगठन की एकजुटता, कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और भाजपा सरकार के विकास कार्यों पर जनता के भरोसे का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भाजपा भविष्य में भी जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।