*एकात्म मानव दर्शन भाजपा की वैचारिक आत्मा : अनुराग सिंह देव*
*एकात्म मानव दर्शन भाजपा की वैचारिक आत्मा : अनुराग सिंह देव*
*एकात्म मानव दर्शन भाजपा की वैचारिक आत्मा : अनुराग सिंह देव*
लोक सीजी न्यूज / जशपुर 19 मई 2026 : भाजपा द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का दो दिवसीय कार्यक्रम पत्थलगांव में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में जिलेभर से पहुंचे जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और जनसेवा से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया।
संभाग प्रभारी अनुराग सिंह देव ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रहित और सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित वैचारिक आंदोलन है। उन्होंने एकात्म मानव दर्शन को संगठन की मूल विचारधारा बताते हुए कार्यकर्ताओं से इसे समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस दौरान प्रदेश आईटी सेल संयोजक सुनील पिल्लई ने बूथ प्रबंधन और तकनीक आधारित संगठन विस्तार पर जानकारी दी। अन्य वक्ताओं ने मीडिया प्रबंधन, संगठन विस्तार, सांस्कृतिक विरासत और समसामयिक चुनौतियों पर भी विचार साझा किए। प्रशिक्षण वर्ग का समापन संगठन सशक्तिकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ।


