प्रधानमंत्री पर विवादित टिप्पणी का विरोध भाजपा युवा मोर्चा ने फूंका पुतला राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के विरूद्व बस स्टैंड में जमकर की नारेबाजी

प्रधानमंत्री पर विवादित टिप्पणी का विरोध भाजपा युवा मोर्चा ने फूंका पुतला, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के विरूद्व बस स्टैंड में जमकर की नारेबाजी

प्रधानमंत्री पर विवादित टिप्पणी का विरोध भाजपा युवा मोर्चा ने फूंका पुतला  राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के विरूद्व बस स्टैंड में जमकर की नारेबाजी
जशपुर में विरोध प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता

प्रधानमंत्री पर विवादित टिप्पणी का विरोध भाजपा युवा मोर्चा ने फूंका पुतला

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के विरूद्व बस स्टैंड में जमकर की नारेबाजी

जशपुरनगर/लोक सीजी न्यूज़. सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शहर के आदर्श बस स्टेण्ड में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल के नेता व बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का पुतला फूंक कर जम कर नारेबाजी की। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव ने बताया कि बीते दिनों बिहार के दरभंगा में आयोजित एक सभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी मां पर कांग्रेसी और उसके समर्थक दलों के नेताओं द्वारा घोर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। यह टिप्पणी राहुल गांधी व उनके समर्थकों के घटिया सोच और स्तरहीन राजनीति का परिचायक है। उन्होनें कहा कि बिहार चुनाव में अपने व समर्थकों की हार सामने देख कर राहुल गांधी इन दिनों झूठ और इस तरह के आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने पर उतारू हो गए है। इसे बिहार सहित पूरे देश की जनता देख व सुन रही है। इसका जवाब बिहार की जनता विधानसभा चुनाव में ईव्हीएम का बटन दबा कर देगी,जिसका असर पूरे देश में होगा। शौर्य प्रताप ने कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को जनता के समक्ष अपनी बात रखने का अधिकार होता है। लेकिन इस दौरान मर्यादा की सीमा रेखा का ध्यान,भारत की स्वस्थ लोकतंत्र की परम्परा रही है। लेकिन चुनावी लाभ के चक्कर में राहुल गांधी और उनके साथी इस भारतीय परंपरा को भुल चुके हैं। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश सोनी,दीपू मिश्रा,राजकपूर भगत,राजा सोनी,राजकपूर भगत,सज्जू खान,राहुल गुप्ता सहित भाजयुमों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।