*प्रेमिका को मिलने बुलाया पार्क और चाकू से रेत डाला गला, अस्पताल ले जाते रास्ते में मौत*

*प्रेमिका को मिलने बुलाया पार्क और चाकू से रेत डाला गला, अस्पताल ले जाते रास्ते में मौत*

*प्रेमिका को मिलने बुलाया पार्क और चाकू से रेत डाला गला, अस्पताल ले जाते रास्ते में मौत*
युवती को तत्काल पहुंचाया गया अस्पताल पर नहीं बची जान

*प्रेमिका को मिलने बुलाया पार्क और चाकू से रेत डाला गला, अस्पताल ले जाते रास्ते में मौत*

*दूसरे युवक से अफेयर के शक में वारदात, पार्क में बातचीत के दौरान हुआ विवाद*

लोक सीजी न्यूज / अंबिकापुर 27 जुलाई 2026 :- सूरजपुर शहर के नेहरू पार्क में रविवार रात प्रेम-प्रसंग के दौरान हुए विवाद में एक युवक ने अपनी प्रेमिका का चाकू से गला रेत दिया। गंभीर रूप से घायल युवती पार्क में जान बचाने के लिए इधर-उधर भागी, लेकिन अधिक खून बहने से गिर पड़ी। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, लटोरी चौकी क्षेत्र के भंडारपारा निवासी 19 वर्षीय राधिका राजवाड़े सूरजपुर में एक अधिवक्ता के घर रहकर घरेलू काम करती थी। उसका ग्राम कुरुवां निवासी रितेश राजवाड़े से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। रविवार शाम रितेश ने राधिका को नेहरू पार्क में मिलने बुलाया था। करीब एक घंटे तक बातचीत के दौरान युवक ने युवती पर किसी अन्य युवक से भी संबंध होने का शक जताया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया।

विवाद के दौरान रात करीब 8 बजे आरोपी ने अपने पास रखे चाकू से युवती के गले पर वार कर दिया। घटना के बाद वह बाइक से मौके से फरार हो गया। इधर, गंभीर रूप से घायल राधिका पार्क में कुछ दूर तक भागी, लेकिन खून ज्यादा बह जाने से गिर पड़ी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।