सोशल मीडिया साइट से परिचय का एक और साइड इफेक्ट का मामला आया सामने युवती से दुष्कर्म का आरोपी तुलेश्वर राम गिरफ्तार कर भेजा गया जेल 

सोशल मीडिया साइट से परिचय का एक और साइड इफेक्ट का मामला आया सामने युवती से दुष्कर्म का आरोपी तुलेश्वर राम गिरफ्तार कर भेजा गया जेल  शादी करने का झांसा देकर युवती से लंबे समय से कर रहा था दुष्कर्म रायगढ़ रेलवे स्टेशन में आरोपी से पहली बार मिली थी पीडि़ता

सोशल मीडिया साइट से परिचय का एक और साइड इफेक्ट का मामला आया सामने युवती से दुष्कर्म का आरोपी तुलेश्वर राम गिरफ्तार कर भेजा गया जेल 
पुलिस की गिरफ्त में दुष्कर्म का आरोपी तुलेश्वर राम

सोशल मीडिया साइट से परिचय का एक और साइड इफेक्ट का मामला आया सामने
युवती से दुष्कर्म का आरोपी तुलेश्वर राम गिरफ्तार कर भेजा गया जेल 
शादी करने का झांसा देकर युवती से लंबे समय से कर रहा था दुष्कर्म
रायगढ़ रेलवे स्टेशन में आरोपी से पहली बार मिली थी पीडि़ता

जशपुरनगर/लोक सीजी न्यूज. जशपुर पुलिस ने जिले के फरसाबहार थाना क्षेत्र की एक युवती से शादी करने का भरोषा देकर लगातार दुष्कर्म और शारीरिक शोषण करने और फिर युवती के गर्भवती होने के बाद शादी से इंकार करने वाले १९ वर्ष के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है।
                 घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 1 अगस्त 25 को थाना कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम की 19 वर्षीय प्रार्थिया ने थाना फरसाबहार में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिल्ली में रहकर काम करती थी। इसी दौरान उसका वर्ष 2024 में थाना फरसाबहार क्षेत्रांतर्गत निवासी आरोपी तुलेश्वर राम से सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम के माध्यम से जान परिचय हुआ था और फिर दोनों आपस में बातचीत करने लगे। दोनों पहली बार दिनांक 8 सितंबर 2024 को रेलवे स्टेशन रायगढ़ में मिले थे। जहां से आरोपी तुलेश्वर राम, प्रार्थिया को अपने साथ, थाना फरसाबहार क्षेत्रांतर्गत उसके घर ले आया, जहां आरोपी के द्वारा प्रार्थिया से शादी करूंगा कहकर, उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया गया। 10 सितंबर 2024 को आरोपी  तुलेश्वर राम, प्रार्थिया के साथ, थाना कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत प्रार्थिया के घर भी आ गया, वहां दोनों एक दिन रुके, फिर आरोपी प्रार्थिया को लेकर अपने घर आ गया। 

युवती हो गई गर्भवती तो, गर्भपात कराकर शादी से कर दिया इंकार
तब से आरोपी तुलेश्वर राम व प्रार्थिया का एक दूसरे के घर आना जाना होता रहता था। इस दौरान आरोपी तुलेश्वर राम के द्वारा लगातार, शादी का झांसा देकर पीडि़ता का शारीरिक शोषण किया जाता रहा। पीडि़ता के गर्भवती होने पर 11 जुलाई 25 को आरोपी तुलेश्वर राम के द्वारा दवाई देकर पीडि़त प्रार्थिया का गर्भपात भी कराया गया। इसके बाद 28 जुलाई 25 को भी आरोपी के द्वारा, पीडि़त प्रार्थिया को बहला फुसलाकर कर पुन: शारीरिक शोषण किया गया। प्रार्थिया के द्वारा शादी हेतु बोलने पर, अब शादी से इंकार कर रहा है।
        ?? महिला संबंधी अपराध होने पर, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल युवती की रिपोर्ट पर थाना फरसाबहार में दुष्कर्म के लिए, आरोपी तुलेश्वर राम के विरुद्ध बीएनएस की धारा 69, 89 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया। पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही कर, सूचना के चंद घंटों के भीतर ही आरोपी तुलेश्वर राम को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस की पूछताछ पर आरोपी के द्वारा अपराध स्वीकार करने और अपराध के पर्याप्त सबूत पाए जाने पर, उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
-----------------------------------------------------------------