जशपुर का मेला घूमने आई 13 साल की बच्ची से दरिंदगी साढ़े 17 साल के युवक ने मेला घुमाने के बहाने बनाया हवस का शिकार

जशपुर का मेला घूमने आई 13 साल की बच्ची से दरिंदगी साढ़े 17 साल के युवक ने मेला घुमाने के बहाने बनाया हवस का शिकार

जशपुर का मेला घूमने आई 13 साल की बच्ची से दरिंदगी  साढ़े 17 साल के युवक ने मेला घुमाने के बहाने बनाया हवस का शिकार
जशपुर का मेला घूमने आई 13 साल की बच्ची से दरिंदगी 
साढ़े 17 साल के युवक ने मेला घुमाने के बहाने बनाया हवस का शिकार
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 7 फरवरी 2026 :- जशपुर, जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 वर्ष की नाबालिग बच्ची से साढ़े 17 वर्ष के युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।
घटना के सबन्ध में अब तक जो जानकारी मिल रही है उसके अनुसार 13 साल की नाबालिग बच्ची जशपुर में चल रहे मेला में अपने सहेलियों के साथ घूमने आई थी, वहां उसका परिचित आरोपी लड़का मिला, और मेला घुमाने की बात कह कर मेला घुमाने लगा, इस बीच उसकी सहेलियों उनसे अलग हो घर चली गई।
 युवक जो नियत में खोट लिए प्लानिंग में था। वह मेला घुमाते घुमाते शाम के साथ रात हो गई, तब बच्ची बार बार रात होने के कारण डर से घर जाने को बोलती रही, युवक घर छोड़ दे रहा हूँ, कहकर उसे अपने बड़े पिताजी के घर ले गया, और गायब हो गया।
आरोपी युवक बच्ची के पास रात एक बजे आया और उसके मना करने पर भी जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इस बीच परिजनों के अनुसार पुलिस को बच्ची की गुमशुदगी की जानकारी दी गई।
इधर परिजनों ने भी अपने स्तर पर खोजबीन जारी की, तो उन्हें किसी ने बताया कि शाम उसे उस आरोपी युवक के साथ देखा गया था। जिस जानकारी के बाद युवक के घर परिजन पहुंचे, तब पता चला की सुनसान में उसके बड़े पिता का मकान है वहां की जानकारी मिली, जहां से परिजन पहुंचे, उन्हें उनकी बच्ची रोती सिसकती मिली। और सारा वाक्या परिजनों को कह सुनाया।
जिस पर पुलिस ने भारतीय न्याय सहिंता 2023 के धारा 137 (2) 64 और किशोर न्याय सरंक्षण अधिनियम 4 तहत मामला दर्ज कर लिया है। 
---------