लोमहर्षक हत्याकांड से सहमा कुनकुरी, मौके पर उमड़ पड़े लोग बेटे से पहले तो मां की कुल्हाड़ी से मारकर की हत्या फिर, विभत्स रूप से लाश के टुकड़े-टुकड़े कर दिए
लोमहर्षक हत्याकांड से सहमा कुनकुरी, मौके पर उमड़ पड़े लोग बेटे से पहले तो मां की कुल्हाड़ी से मारकर की हत्या फिर, विभत्स रूप से लाश के टुकड़े-टुकड़े कर दिए लाश के पास बैठकर गाना गाता रहा आरोपी, पास आने की कोशिश करने वालों को देता रहा जान से मारने की धमकी केरल काम करने गया था और दो पहले लौटा था आरोपी, परिवार वाले मानसिक समस्या का करा रहे थे देशी झाड़-फूंक
लोमहर्षक हत्याकांड से सहमा कुनकुरी, मौके पर उमड़ पड़े लोग
बेटे से पहले तो मां की कुल्हाड़ी से मारकर की हत्या फिर, विभत्स रूप से लाश के टुकड़े-टुकड़े कर दिए
लाश के पास बैठकर गाना गाता रहा आरोपी, पास आने की कोशिश करने वालों को देता रहा जान से मारने की धमकी
केरल काम करने गया था और दो पहले लौटा था आरोपी, परिवार वाले मानसिक समस्या का करा रहे थे देशी झाड़-फूंक
जशपुरनगर. जशपुर जिले के कुनकुरी शहरी क्षेत्र के एक मुहल्ले में मुगलवार की सुबह-सुबह हुई हुई एक लोमहर्षक हत्याकांड से समूचा कुनकुरी क्षेत्र सहम गया और इस सनसनीखेज हत्याकांड की वजह जानने मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।
यहां एक युवक ने सनक में आकर पहले तो अपनी सगी मां की कुल्हाड़ी से मारकर नृशंस हत्या कर दी फिर मां की लाश को टुकड़े-टुकड़े में काटकर लाश के सामने हथियार लेकर बैठ गया और गाना गातारहा। घटना कुनकुरी नगरपंचायत क्षेत्र के इस्लामनगर मुहल्ले की है।
घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी के भाई प्रार्थी डमरूधर ग्यार के द्वारा मंगलवार को सुबह ७ बजे थाना कुनकुरी में सूचना दी गई, कि वे लोग तीन भाई हैं, वह इस्लामनगर कुनकुरी में रहता है, तथा मजदूरी का काम करता है। उसका एक बड़ा भाई सुंदरगढ़ में रहता है, तथा छोटा भाई आरोपी जीत राम घटना से एक माह पहले काम करने बाहर प्रदेश केरल गया था, और २४ अगस्त को वापस घर पर आया था, और मां मृतिका गुल्ला बाई, उम्र 62 वर्ष के साथ रहता था। बयान में कहा गया कि, आरोपी जीत राम जब से बाहर से आया था, अचानक बिना बात के गुस्सा करने लगता था, और कांपने लगता था। इस संबंध में उनके परिवार के द्वारा २५ अगस्त की रात को देशी इलाज कराते हुए झाड़-फूंक भी कराया गया था।
घटना दिनांक 26 अगस्त के प्रात: 07:00 बजे आरोपी जीत राम, अचानक घर में रखे टांगी को पकडक़र, सबको मार दूंगा बोलने लगा, जिससे डरकर कर प्रार्थी, अपने परिवार सहित एक कमरे में घुस आया, इसी दौरान आरोपी जीत राम के द्वाराए मां गुल्ला बाई के ऊपर टांगी से उसकी माथे, सीने व पेट में ताबड़तोड़ वार कर, उसकी हत्या कर दी गई और शव को छत विक्षत कर दिया गया।
मां की लाश के टुकड़े कर वहीं बैठा गाना गा रहा था आरोपी
सूचना पाकर मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कुनकुरी पुलिस तत्काल घटना स्थल की ओर रवाना हुईए जहां जाकर देखा तो पाया कि आरोपी जीतराम के द्वारा अपनी मां मृतिका गुल्ला बाई की हत्या कर, शव को छत विक्षत कर दिया गया है और शव के पास ही टांगी लेकर बैठा हुआ था और किसी के भी पास आने पर जान से मारने की धमकी दे रहा था, और गाना गा रहा था।
पुलिस को आरोपी को हिरासत में लेने में भारी मशक्कत करनी पड़ी, अंतत: तीन पुलिस कर्मियों ने हिम्मत दिखाते हुए, घर में प्रवेश कर आरोपी को धर दबोचा और उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त टांगी को भी जप्त कर लिया। पुलिस के द्वारा आरोपी जीत राम उम्र 27 वर्ष को हिरासत में ले लिया गया है। शव का डॉक्टर से पोस्ट मार्डम भी कराया गया है। प्रथम दृष्टिया आरोपी जीत राम की मानसिक स्थिति अस्थिर लग रही है, जिसका की डॉक्टरों से मेडिकल परीक्षण भी कराया जा रहा है, पुलिस के द्वारा हत्या के सभी, संभावित दिशाओं में जांच की जा रही है। आरोपी जीत राम के खिलाफ थाना कुनकुरी में बीएनएस की धारा 103-1 के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है।
---------------------------------------------------------


