*कलेक्टर रोहित व्यास ने राजस्व एवं भारतमाला सड़क परियोजना के कार्यों की समीक्षा की, प्रोजेक्ट डायरेक्टर अंकित आनंद भी रहे मौजूद*

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर, 07 सितंबर 2026 :- कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व विभाग एवं भारतमाला सड़क परियोजना से जुड़े अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में चल रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने जिले से होकर गुजरने वाली भारतमाला सड़क परियोजना के निर्माण कार्यों में आ रही समस्याओं, मुआवजा वितरण तथा परियोजना से संबंधित अन्य प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सड़क निर्माण से संबंधित सभी लंबित मामलों का प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने आधार एवं मोबाइल नंबर अद्यतन, किसान किताब प्रविष्टि, अविवादित एवं फौती नामांतरण, नक्शा अद्यतन, बटांकन, सीमांकन, ई-नामांतरण, स्वामित्व योजना, अभिलेख दुरुस्तीकरण, अभिलेख शुद्धता, व्यपवर्तन तथा राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की। कलेक्टर श्री व्यास ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी राजस्व प्रकरणों का शासन के नियमानुसार निर्धारित समय-सीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने राजस्व अभिलेखों के अद्यतन एवं शुद्धता पर विशेष ध्यान देते हुए लंबित प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने तथा आम नागरिकों को राजस्व संबंधी सेवाएं समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान सभी एसडीएम अन्य राजस्व अधिकारी, एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अंकित आनंद मौजूद रहे।