*ट्रक के पीछे जा घुसी तेज रफ्तार बाइक, सवार की मौके पर हुई मौत*

*ट्रक के पीछे जा घुसी तेज रफ्तार बाइक, सवार की मौके पर ही मौत* *एनएच 43 पर गिरांग मोड़ में हादसा, बंपर में फंसी बाइक को घसीटता रहा ट्रक*

*ट्रक के पीछे जा घुसी तेज रफ्तार बाइक, सवार की मौके पर हुई मौत*

ट्रक के पीछे जा घुसी तेज 

रफ्तार बाइक, सवार की मौके

पर ही मौत

एनएच 43 पर गिरांग मोड़ में हादसा, बंपर में फंसी बाइक को घसीटता रहा ट्रक

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 16 सितम्बर 2026 :- जशपुर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गिरांग मोड़ के पास मंगलवार दोपहर एनएच-43 पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर कोयला लोड ट्रक के पीछे जा घुसी। टक्कर के बाद बाइक ट्रक के पिछले बंपर में फंस गई और कुछ दूरी तक घिसटती चली गई। हादसे में बाइक चालक संजय राम रौतिया की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार गम्हरिया निवासी संजय राम रौतिया मंगलवार दोपहर होटल से खाना लेकर अपनी बाइक क्रमांक डब्ल्यूबी 74 बीबी 4970 से जकबा की ओर जा रहा था। इसी दौरान गिरांग मोड़ के पास उसकी बाइक जशपुर से झारखंड की ओर कोयला लेकर जा रहे ट्रक क्रमांक बीआर 22 जीबी 9723 के पीछे जा घुसी।

ट्रक के लहराने से हड़बड़ाने का आरोप

मृतक के स्वजनों ने आरोप लगाया कि हादसे से ठीक पहले ट्रक अचानक लहरा गया। इससे संजय हड़बड़ा गया और बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सका। बाइक सीधे ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर के बाद बाइक ट्रक के बंपर में बुरी तरह फंस गई और करीब सवा मीटर से अधिक दूरी तक घिसटती रही।

पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों के साथ ट्रक चालक की भूमिका की भी जांच कर रही है।