चरित्र शंका पर पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार
चरित्र शंका पर पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार
चरित्र शंका पर पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 7 मार्च 2026 : जशपुर जिले के तपकरा थाना क्षेत्र के ग्राम पुटली में चरित्र शंका के चलते पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार आरोपी जेरोम तिर्की (56) ने पत्नी अलकिसलिया तिर्की (53) से विवाद के दौरान लोहे के धारदार हथियार (दौली) से गले पर वार कर हत्या कर दी।
घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा व पोस्टमार्टम कराया। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
मामले में तपकरा थाना में बीएनएस की धारा 103(1) के तहत अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है।


