मुख्यमंत्री जशपुर में राज्य स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल

मुख्यमंत्री जशपुर में राज्य स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल दुलदुला, कुनकुरी, तपकरा में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

मुख्यमंत्री जशपुर में राज्य स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल
जशपुर में योग दिवस पर मुख्य समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री जशपुर में राज्य स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल 

दुलदुला, कुनकुरी, तपकरा में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन 

कुनकुरी के नव निर्मित सद्भभावना भवन का शुभारंभ 

जशपुर में 500 सीटर और कुनकुरी में 300 सीटर नालंदा परिसर का भूमि पूजन

लोक सीजी न्यूज़/जशपुरनगर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जशपुर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए, इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश के तमाम लोगों को, योग को अपने रोज के दिनचर्या में शामिल करने की अपील करते हुए, विभिन्न विकास कार्यों की सौगात भी जशपुर वासियों को दी।

मुख्यमंत्री जशपुर में नालंदा परिसर का भूमिपूजन किया साथ ही, दुलदुला विकास खंड में भूमि पूजन, लोकार्पण, कुनकुरी विकास खंड के गिनाबहार में स्वास्थ्य विभाग के मातृ और शिशु अस्पताल का भूमि पूजन कुनकुरी विकास खंड के सलियाटोली में नालंदा परिसर के लिए भूमि पूजन और विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री कुनकुरी के नव निर्मित सदभावना भवन का शुभारंभ सेन समाज (ठाकुर) समाज के सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं।तत्पश्चात फरसाबहार विकास खंड के तपकरा के नया तहसील भवन का शुभारंभ और वन विभाग के चरण पादुका वितरण समारोह कार्यक्रम में शामिल होंगे।

30 करोड़ से अधिक के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन 

आल जिले में 30 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जा रहा है। जशपुर जिले में नालंदा परिसर जशपुर के पुराना विस्तार डीपो जशपुर में बनाया जा रहा है। इसकी लागत 11 करोड़ 29 लाख रुपए होगी। नालंदा परिसर लगभग 2 एकड़ में विस्तार लेगा जहां, 500 सीटर ई लाइब्रेरी, कैंटिन, पार्किंग, गार्डन की सुविधा होगी और यह 24 घंटा खुला रहेगा।