हटाए गए पत्थलगांव बीईओ विनोद पैंकरा, स्कूलों में युक्तियुक्तकरण में गड़बड़ी पर कार्यवाही
हटाए गए पत्थलगांव बीईओ विनोद पैंकरा पत्थलगांव के सरकारी स्कूलों में युक्तियुक्तकरण में गड़बड़ी पर बीईओ विनोद पैंकरा निलंबित
हटाए गए पत्थलगांव बीईओ विनोद पैंकरा
पत्थलगांव के सरकारी स्कूलों में युक्तियुक्तकरण में गड़बड़ी पर बीईओ विनोद पैंकरा निलंबित
पत्थलगांव/लोक सीजी न्यूज. पत्थलगांव में शिक्षा अधिकारी की गड़बड़ी को लेकर कलेक्टर रोहित व्यास ने बड़ी कार्यवाही की है।
पत्थलगांव विकासखंड शिक्षा अधिकारी बीईओ विनोद कुमार पैंकरा को युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में भारी अनियमितताओं की पुष्टि के बाद उन्हें पद से हटा दिया गया है।
अधिकारिक सूत्रों के अनुसार 30 जून 2025 को स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव को अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। इसी क्रम में कलेक्टर रोहित व्यास ने अब वेदानन्द आर्य, प्रभारी विकासखंड स्त्रोत समन्वयक पत्थलगांव को बीईओ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
वहीं, विनोद कुमार पैंकरा को उनके मूल पद जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, डाइट जशपुर में व्याख्याता के रूप में भेजा गया है।
पत्थलगांव शिक्षा अधिकारी वेदानंद आर्या ने बताया कि दूर दराज के सभी स्कूलों में औचक निरीक्षण और बच्चों की दजऱ् संख्या बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता पर किसी भी तरह से कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पाठशालाओं में युक्तियुक्तकरण को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहले ही सख्त रवैया अपनाया था। उन्होंने इस मामले में किसी भी तरह की गड़बड़ी मिलने पर दोषी शिक्षा अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही थी।
---------------------------------------------------------------


