मोड़ पर बेकाबू हुई बाइक, 20 वर्षीय युवक की मौके पर मौत, दो घायल*

मोड़ पर बेकाबू हुई बाइक, 20 वर्षीय युवक की मौके पर मौत, दो घायल*

मोड़ पर बेकाबू हुई बाइक, 20 वर्षीय युवक की मौके पर मौत, दो घायल*

*मोड़ पर बेकाबू हुई बाइक, 20 वर्षीय युवक की मौके पर मौत, दो घायल*

लोक सीजी न्यूज / जशपुर, 7 सितम्बर 2026 :- पत्थलगांव थाना क्षेत्र के मिर्जापुर में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार उसके दो दोस्त भी घायल हो गए। 

        सूचना मिलते ही पत्थलगांव पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। मिली जानकारी के अनुसार, जामजुनवानी निवासी करण केरकेट्टा (20), पिता कुलदीप केरकेट्टा अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से पत्थलगांव से घर लौट रहा था। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे। इसी दौरान मिर्जापुर के पास सड़क के एक तीखे मोड़ पर बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरी। हादसा इतना गंभीर था कि करण केरकेट्टा को सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं बाइक पर सवार उसके दोनों साथी घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया।