*LIC के 28.55 लाख रुपए का गबन, ACB ने तत्कालीन सहायक प्रशासनिक अधिकारी को किया गिरफ्तार*
*LIC के 28.55 लाख रुपए का गबन, ACB ने तत्कालीन सहायक प्रशासनिक अधिकारी को किया गिरफ्तार*
*LIC के 28.55 लाख रुपए का गबन, ACB ने तत्कालीन सहायक प्रशासनिक अधिकारी को किया गिरफ्तार*
*सेंट्रल बैंक में राशि जमा करने के बजाय बनाई फर्जी पे-इन स्लिप, विशेष न्यायालय में पेशी के बाद भेजा गया जेल*
लोक सीजी न्यूज / अंबिकापुर/सूरजपुर. 10 जुलाई 2026 : भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के विश्रामपुर सेटेलाइट कार्यालय में 28 लाख 55 हजार 968 रुपए के गबन के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) सरगुजा की टीम ने तत्कालीन सहायक प्रशासनिक अधिकारी अमोद कुमार लकड़ा को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अलग-अलग तारीखों में संग्रहित राशि को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की सतपता शाखा में जमा करने के बजाय उसका गबन कर लिया था। शुक्रवार को उसे विशेष न्यायालय (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) सूरजपुर में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया।
शाखा प्रबंधक ने ईओडब्लू से की थी शिकायत
मामले की शिकायत एलआईसी विश्रामपुर सेटेलाइट कार्यालय के शाखा प्रबंधक विनोद कुमार सोनी ने ईओडब्ल्यू मुख्यालय रायपुर में दर्ज कराई थी। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर एसीबी ने भारतीय न्याय संहिता के समकक्ष पूर्व भादवि की धारा 409, 467, 468, 471 तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच में सामने आया कि अमोद कुमार लकड़ा ने बैंक में राशि जमा ही नहीं की, बल्कि फर्जी पे-इन स्लिप तैयार कर उसे एलआईसी कार्यालय में जमा कर रिकॉर्ड में हेरफेर किया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद एसीबी ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में सूरजपुर जेल भेज दिया गया।


