*IPS के बेटे की बेल्ट से पिटाई करने वाले आरोपियों का शहर में जुलूस, पुलिस ने हथकड़ी पहनाकर कोर्ट में किया पेश*
*IPS के बेटे की बेल्ट से पिटाई करने वाले आरोपियों का शहर में जुलूस, पुलिस ने हथकड़ी पहनाकर कोर्ट में किया पेश*
*IPS के बेटे की बेल्ट से पिटाई करने वाले आरोपियों का शहर में जुलूस, पुलिस ने हथकड़ी पहनाकर कोर्ट में किया पेश*
लोक सीजी न्यूज / जशपुर / अंबिकापुर 13 सितम्बर 2026:- संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में एक आईपीएस अधिकारी के बेटे के साथ मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने रविवार कौनदो आरोपियों को गिरफ्तार कर शहर में उनका जुलूस निकाला। पुलिस दोनों आरोपियों को हथकड़ी पहनाकर थाने से न्यायालय तक लेकर पहुंची। न्यायालय के आदेश के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।
पुलिस के इस कदम को आरोपियों के प्रति लोगों में बने कथित खौफ को खत्म करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। मारपीट के दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर पीड़ित से कहा था— “तेरा बाप पुलिस ऑफिसर है तो हमारा क्या कर लेगा?”
नाम लेने के विवाद में शुरू हुआ था विवाद
मामला अंबिकापुर के बौरीपारा तालाब के पास का है। पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, 7 सितंबर की रात करीब 10 बजे 24 वर्षीय लेखांश कांत कुर्रे अपने दो दोस्तों विशाल सोनी और रोमी खान के साथ कार से बौरीपारा निवासी दोस्त प्रिंस गुप्ता के घर जा रहा था।
प्रिंस के घर से कुछ दूरी पहले बौरीपारा तालाब के पास लेखांश ने कार रोकी और अपने दोस्त से मोबाइल पर बातचीत करने लगा। बातचीत के दौरान उसने वहां मौजूद गोलू गणेश का नाम लिया। इसी बात को लेकर वहां मौजूद युवकों से उसका विवाद हो गया।
शिकायत के अनुसार, रतन गुप्ता और कोया डॉन ने गोलू का नाम लेने को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी और कथित तौर पर कहा कि “गोलू गणेश नहीं, बाप बोल।”
हाथ-मुक्के, बेल्ट और कड़े से मारपीट का आरोप
इसके बाद गोलू गणेश ने लेखांश का हाथ पकड़ लिया। आरोप है कि रतन गुप्ता, कोया डॉन और आशुतोष गुप्ता ने उसके साथ हाथ-मुक्के, बेल्ट और कड़े से मारपीट की।
मारपीट के दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर कहा कि उसका पिता पुलिस अधिकारी है तो उनका क्या कर लेगा। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपियों में से एक ने उसका गला दबाने की कोशिश की।
मारपीट में लेखांश के सिर, कनपटी और चेहरे पर चोटें आईं। दोस्तों ने किसी तरह उसे आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया।
कई आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
घटना की शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने गोलू गणेश, रतन गुप्ता, कोया डॉन, आशुतोष गुप्ता समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 351(3), 115(2) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया था।
पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद दोनों को हथकड़ी पहनाकर शहर में पैदल ले जाया गया और न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
कौन हैं IPS रवि कुर्रे?
लेखांश कांत कुर्रे, आईपीएस अधिकारी रवि कुर्रे के बेटे हैं। रवि कुर्रे वर्तमान में रायपुर में पदस्थ हैं। इससे पहले वे कोरिया जिले के पुलिस अधीक्षक के रूप में भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
पुलिस द्वारा आरोपियों का जुलूस निकाले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।


