ब्राउन शुगर के साथ पहली बार पकड़ा गया कोई आरोपी, आरोपी के कब्जे से कुल 19 नग कागज की पुड़िया में 01ग्राम.95 मिली ग्राम ब्राउन शुगर की बाजार में कीमत लगभग 30,000
ब्राउन शुगर के साथ पहली बार पकड़ा गया कोई आरोपी जशपुर पुलिस ने लोदाम थाना क्षेत्र के सांई टांगर टोली गांव से तकीम खान नाम के आरोपी को किया गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से कुल 19 नग कागज की पुड़िया में 01ग्राम.95 मिली ग्राम ब्राउन शुगर की बाजार में कीमत लगभग 30,000
ब्राउन शुगर के साथ पहली बार पकड़ा गया कोई आरोपी
जशपुर पुलिस ने लोदाम थाना क्षेत्र के सांई टांगर टोली गांव से तकीम खान नाम के आरोपी को किया गिरफ्तार
आरोपी के कब्जे से कुल 19 नग कागज की पुड़िया में 01ग्राम.95 मिली ग्राम ब्राउन शुगर की बाजार में कीमत लगभग 30,000
लोक सीजी न्यूज़/ जशपुर/3 अक्टूबर 2025 :- गांजा और शराब की तस्करी के लिए जशपुर जिले के दो राज्यों से लगे सीमावर्ती क्षेत्र हमेशा नशे के सौदागरों के लिए पसंदीदा रूट रहे हैं बीच-बीच में नशीली कफ सिरप टैबलेट और इंजेक्शन की तस्करी और खरीद बिक्री के लिए भी यह क्षेत्र लंबे समय से कुख्यात रहा है लेकिन जशपुर के इतिहास में, पहली बार ब्राउन शुगर के साथ कोई आरोपी पकड़ा गया है।
जशपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 02.10.25 को लोदाम पुलिस को मुखबीर के जरिए पुख्ता सूचना मिली थी कि, एक तकिम खान नाम का व्यक्ति, साईं टांगर टोली में है, व अपने पास ब्राउन शुगर का पुड़िया रखा है, व बेचने हेतु ग्राहक तलाश रहा है।
➡️ जिस पर लोदाम पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर, तत्काल पुलिस टीम, संदिग्ध आरोपी की पता साजी हेतु, मुखबिर के बताए स्थान, साईं टांगर टोली रवाना हुई। साईं टांगर टोली में पुलिस के टीम के द्वारा, जब मुखबिर के बताए अनुसार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोकने की कोशिश की गई, तब वह पुलिस को देखकर भागने लगा, जिस पर पुलिस के द्वारा संदिग्ध आरोपी का पीछा किया गया, व घेरा बंदी कर उसे, हिरासत में ले लिया गया।
➡️ पुलिस के पूछताछ पर हिरासत में लिए गए संदिग्ध आरोपी ने अपना नाम तकीम खान उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम साईं टांगर टोली थाना लोदाम जिला जशपुर (छ .ग ) का रहने वाला बताया , पुलिस ने जब उसके शरीर की विधिवत तलाशी ली, तो उसके फूलपेंट की जेब में, एक पीले रंग की छोटी, प्लास्टिक की पन्नी, के अंदर, छोटे छोटे, कागज की पुड़िया में लपेट कर, रखा गया, कुल 19 पुड़िया में ब्राउन शुगर मिला। पुलिस के द्वारा सभी 19 कागज की पुड़िया में लपेट कर रखा गया, ब्राउन शुगर को जप्त कर लिया गया है। जप्त ब्राउन शुगर का कुल वजन पुड़िया सहित 1 ग्राम 95 मिली ग्राम है। जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 30 हजार रुपए है।
घटना की पुष्टि करते हुए जशपुर के एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि लोदाम क्षेत्र में, ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। आरोपी से, वह कहां से माल लाता था, इसकी अगली कड़ी के बारे में पूछताछ की गई है। इस मामले में पुलिस के द्वारा एंड तू एंड विवेचना की जा रही है।
_------------


