*आम की ट्रे में छिपाकर उड़ीसा से यूपी ले जाया जा रहा था 2 क्विंटल 7 किलो गांजा, 1.13 करोड़ की जप्ती*

*आम की ट्रे में छिपाकर उड़ीसा से यूपी ले जाया जा रहा था 2 क्विंटल 7 किलो गांजा, 1.13 करोड़ की जप्ती*

*आम की ट्रे में छिपाकर उड़ीसा से यूपी ले जाया जा रहा था 2 क्विंटल 7 किलो गांजा, 1.13 करोड़ की जप्ती*

*आम की ट्रे में छिपाकर उड़ीसा से यूपी ले जाया जा रहा था 2 क्विंटल 7 किलो गांजा पकड़ाया, 1.13 करोड़ की जप्ती*

लोक सीजी न्यूज / जशपुर 13 मई 2826 : जशपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर, कार्रवाई करते हुए 2 क्विंटल 7 किलो अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला कांसाबेल थाना अंतर्गत चौकी दोकड़ा क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 207 किलो गांजा, तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन और मोबाइल फोन सहित कुल 1 करोड़ 13 लाख 60 हजार 550 रुपए की जप्ती की है।

पुलिस के अनुसार 12 मई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उड़ीसा के सुंदरगढ़ से एक सफेद पिकअप वाहन में कच्चे आम की ट्रे के नीचे भारी मात्रा में गांजा छिपाकर उत्तर प्रदेश की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर दोकड़ा और कांसाबेल पुलिस ने संयुक्त रूप से नाकाबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी वाहन लेकर भागने लगा, जिसके बाद टीम ने पीछा कर बगिया-दोकड़ा मार्ग पर वाहन को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान पुलिस ने आम से भरे 23 प्लास्टिक कैरेट के नीचे खाकी टेप में पैक 207 पैकेट गांजा बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रेमनाथ सिंह (36 वर्ष) निवासी ग्राम विमड़ा, थाना बगीचा जिला जशपुर बताया। आरोपी ने बताया कि गांजा सुंदरगढ़ से लाकर अंबिकापुर पहुंचाना था, जहां से इसे आगे उत्तर प्रदेश भेजा जाना था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चौकी दोकड़ा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(2)(सी) के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

------