जशपुर पुलिस ने 25 मामलों में जब्त नशीली दवाओं को किया नष्ट, सुरक्षा और पारदर्शिता के सभी नियमों का पालन

जशपुर जिले के विभिन्न थाना और चौकियों में दर्ज 25 एनडीपीएस एक्ट के मामलों में जब्त बड़ी मात्रा में नशीली सामग्री को बुधवार को नष्ट कर दिया गया। नष्टीकरण की कार्रवाई सूरजपुर जिले के नयनपुर स्थित इंदिरा पावर जेन प्राइवेट लिमिटेड की भट्टी में की गई।

जशपुर पुलिस ने 25 मामलों में जब्त नशीली दवाओं को किया नष्ट, सुरक्षा और पारदर्शिता के सभी नियमों का पालन
मादक पदार्थों को नष्ट करने की कार्रवाई करती जशपुर पुलिस
जशपुर पुलिस ने 25 मामलों में जब्त नशीली दवाओं को किया नष्ट, सुरक्षा और पारदर्शिता के सभी नियमों का पालन

जशपुरनगर/लोक सीजी न्यूज़ 
जशपुर जिले के विभिन्न थाना और चौकियों में दर्ज 25 एनडीपीएस एक्ट के मामलों में जब्त बड़ी मात्रा में नशीली सामग्री को बुधवार को नष्ट कर दिया गया। नष्टीकरण की कार्रवाई सूरजपुर जिले के नयनपुर स्थित इंदिरा पावर जेन प्राइवेट लिमिटेड की भट्टी में की गई।

जप्त मादक पदार्थों में लगभग 650 किलो अवैध गांजा, 228 नग प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप और 551 नग प्रतिबंधित कैप्सूल शामिल थे। इनकी अनुमानित कीमत दो करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।

जिला स्तरीय समिति की देखरेख में नष्टीकरण

नष्टीकरण की कार्रवाई जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति की देखरेख में हुई। समिति के अध्यक्ष वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शशि मोहन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला आबकारी अधिकारी और पर्यावरण संरक्षण अधिकारी इस मौके पर मौजूद थे।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि नष्टीकरण की पूरी प्रक्रिया स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 के तहत जारी अधिसूचना के अनुसार और पारदर्शिता बनाए रखते हुए की गई। सभी चरणों की फोटो व वीडियोग्राफी भी कराई गई है।

पारदर्शी प्रक्रिया, सभी दिशानिर्देशों का पालन

पुलिस ने बताया कि नष्टीकरण के दौरान सभी जरूरी दिशानिर्देशों का अक्षरशः पालन किया गया। स्वापक औषधि अधिनियम की अधिसूचना 23 दिसंबर 2022 के पालन में गठित जिला स्तरीय समिति ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

एसएसपी ने दी जानकारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि समिति की उपस्थिति में जिले के थानों और चौकियों में दर्ज 25 एनडीपीएस प्रकरणों में जब्त 650 किलो गांजा, 228 नग कफ सिरप और 551 नग प्रतिबंधित कैप्सूल को सूरजपुर के कारखाने की भट्टी में जलाकर नष्ट किया गया।

एक नज़र में – नष्टीकरण कार्रवाई

  • कुल मामले: 25 एनडीपीएस एक्ट प्रकरण

  • जब्त मादक पदार्थ: 650 किलो अवैध गांजा

  • प्रतिबंधित दवाएं: 228 नग नशीली कफ सिरप, 551 नग नशीली कैप्सूल

  • नष्टीकरण स्थल: इंदिरा पावर जेन प्राइवेट लिमिटेड की भट्टी, नयनपुर (सूरजपुर)

  • देखरेख में: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह व जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति

  • पारदर्शिता: फोटो और वीडियोग्राफी के साथ सभी निर्देशों का पालन