अभी अभी - जिले में दो सड़क हादसों में पांच लोग गंभीर रूप से घायल बाइक सवार एक युवक की दशा नाजुक अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर

बाइक सवार एक युवक की दशा नाजुक अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर पहली घटना में नशे की हालत में पेड़ से जा टकराए बाइक सवार कुदरगढ़ी मंदिर दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की टवेरा ऑल्टो कार से टकराई, 4 घायल

अभी अभी - जिले में दो सड़क हादसों में पांच लोग गंभीर रूप से घायल   बाइक सवार एक युवक की दशा नाजुक अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर
घायलों को तीन 108 एंबुलेंस से भेजा गया अस्पताल

Big breaking news 

अभी अभी - जिले में दो सड़क हादसों में पांच लोग गंभीर रूप से घायल 

बाइक सवार एक युवक की दशा नाजुक अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर 

पहली घटना में नशे की हालत में पेड़ से जा टकराए बाइक सवार

कुदरगढ़ी मंदिर दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की टवेरा ऑल्टो कार से टकराई, 4 घायल 

लोक सीजी न्यूज़/12 अक्टूबर 2025 :- रविवार 12 अक्टूबर की रात लगभग 10: 30 बजे जशपुर जिले के नारायणपुर- बगीचा स्टेट हाइवे मार्ग पर दो सड़क हादसों में 6 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। जिनमें एक घायल युवक की दशा नाजुक बताई जा रही है, जिसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों को 3 अलग अलग 108 एंबुलेंस की सहायता से कुनकुरी के अस्पताल में एडमिट कराया गया है।
             पहली घटना बाइक सवार नशे की हालत में साहीडांड से भीतघारा के बीच सड़क किनारे पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। जिसमें एक की हालत गंभीर है, जिसे 108 संजीवनी एंबुलेंस से बगीचा ले जाया गया, जहां आरंभिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर के लिए रेफर कर दिया गया है।
         दूसरी घटना जशपुर के सेंद्रीमुंडा साहीडांड गांव के पास की है, जहां तेज रफ्तार ऑल्टो कार और टवेरा वाहन की आपस में आमने सामने की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में टवेरा वाहन वाले लोग कुदरगढ़ से दर्शन करके कुनकुरी आ रहे थे 4 लोगो को चोट लगी है, जिन्हें 108 संजीवनी एंबुलेंस के माध्यम से होलीक्रॉस कुनकुरी में भर्ती कराया गया है।