*NH-130 पर पापुलर बस ओर कार-बस की आमने-सामने भिड़ंत: महिला की मौत, 7 घायल*
*NH-130 पर पापुलर बस ओर कार-बस की आमने-सामने भिड़ंत: महिला की मौत, 7 घायल*
*NH-130 पर पापुलर बस ओर कार-बस की आमने-सामने भिड़ंत: महिला की मौत, 7 घायल*
*भाजपा मंडल अध्यक्ष ने दिखाई मानवता, घायलों को कार से निकाल अस्पताल पहुंचाया*
लोक सीजी न्यूज / जशपुर/ लखनपुर 6 अगस्त 2026 :- अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे-130 पर ग्राम जजगा स्थित राजवाड़े ढाबा के पास बुधवार देर रात तेज रफ्तार इनोवा कार और यात्रियों से भरी पॉपुलर बस की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार 47 वर्षीय दिलीप कुमारी तिग्गा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल कार में फंस गए थे।
जानकारी के अनुसार, सरगुजा जिले के लुंड्रा निवासी दिलीप कुमारी तिग्गा अपने परिजनों के साथ इनोवा कार (सीजी 15 ईडी-9050) से बिलासपुर में रिश्तेदार के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होकर बुधवार रात घर लौट रही थीं। रात करीब 1 बजे जैसे ही उनकी कार लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जजगा स्थित राजवाड़े ढाबा के पास पहुंची, सामने से अंबिकापुर की ओर आ रही पॉपुलर बस (सीजी 15 डीएम-0186) से आमने-सामने टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि इनोवा के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दिलीप कुमारी तिग्गा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद सभी घायल कार में फंसे रहे और दर्द से कराहते रहे।
इसी दौरान रायपुर से लौट रहे भाजपा लखनपुर मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे सभी घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की सहायता से लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हादसे की सूचना मिलते ही लखनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।


