*1 करोड़ से ज्यादा की हवाला रिश्वत का मामला, CBI कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के DGP से मांगी रिपोर्ट*
*1 करोड़ से ज्यादा की हवाला रिश्वत का मामला, CBI कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के DGP से मांगी रिपोर्ट* *अंबिकापुर CSP समेत 3 पुलिसकर्मियों पर शिकायत, सरगुजा आईजी ने दो पुलिस कर्मियों को किया लाइन हाजिर, जांच जारी*
*1 करोड़ से ज्यादा की हवाला रिश्वत का मामला, CBI कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के DGP से मांगी रिपोर्ट*
*अंबिकापुर CSP समेत 3 पुलिसकर्मियों पर शिकायत, सरगुजा आईजी ने दो पुलिस कर्मियों को किया लाइन हाजिर, जांच जारी*
लोक सीजी न्यूज / अंबिकापुर। अंबिकापुर के सीएसपी समेत 3 पुलिसकर्मियों पर हवाला चैनल के जरिए 1 करोड़ रुपए से अधिक की रिश्वत लेने के आरोपों के मामले में दिल्ली की विशेष सीबीआई अदालत ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है। शिकायत पर प्रथमदृष्ट्या संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के डीजीपी, सीबीआई निदेशक और संबंधित पुलिस अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। डीजीपी से मामले की तथ्यात्मक रिपोर्ट और सीबीआई से अब तक की कार्रवाई का ब्योरा मांगा गया है।
मामला एक ऑडियो रिकॉर्डिंग के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सामने आया था। इसमें हवाला के जरिए कथित रिश्वत के लेन-देन की बातचीत होने का दावा किया गया है। ऑडियो में आईपीएस राहुल बंसल का नाम भी सामने आया है, जो वर्तमान में अंबिकापुर सीएसपी के पद पर पदस्थ हैं।
शिकायत में आपराधिक षड्यंत्र और हवाला के जरिए रिश्वत का आरोप
विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम)/सीबीआई-11 सुधांशु कौशिक की अदालत में 1 जुलाई 2026 को आकाश कुमार ने बीएनएसएस, 2023 की धारा 175(3) के तहत शिकायत पेश की थी। शिकायतकर्ता की ओर से अधिवक्ता मनमीत सिंह ने पक्ष रखा। कोर्ट ने शिकायत को जांच के लिए पंजीबद्ध करने के निर्देश दिए हैं।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अंबिकापुर में पदस्थ आईपीएस राहुल बंसल ने साइबर थाना सरगुजा में पदस्थ एएसआई और आरक्षक के साथ मिलकर आपराधिक षड्यंत्र रचा। आरोप है कि इसी के तहत हवाला चैनल के माध्यम से 1 करोड़ रुपए से अधिक की रिश्वत की मांग की गई और रकम स्वीकार भी की गई।
शिकायत के साथ शपथ-पत्र भी लगाया गया है। इसमें भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 7ए तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 308 और 351 के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है।
आईजी बोले- ऑडियो की जांच चल रही, एएसआई-आरक्षक लाइन अटैच
मामले में आईजी दीपक झा ने बताया कि साइबर थाने में फ्रॉड का एक प्रकरण दर्ज है। इसमें अलग-अलग राज्यों से 23 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसी मामले के विवेचक सीएसपी और अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ सीबीआई कोर्ट में शिकायत की गई है।
आईजी के अनुसार, वायरल ऑडियो रिकॉर्डिंग की जांच की जा रही है। बातचीत में जिन लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही है, उनके संबंध में भी पड़ताल जारी है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
मामला सामने आने के बाद आईजी ने साइबर थाने में पदस्थ एएसआई और आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया है। आईजी ने कहा कि वर्तमान जांच में सीएसपी की ओर से कोई तथ्य प्रस्तुत नहीं किया गया है।


