*राइस मिल में भीषण आग, तीन फायर ब्रिगेड मौके पर – मधुमक्खियों के छत्तों से बढ़ा खतरा, कर्मचारियों और दमकल कर्मियों में दहशत का माहौल*
*राइस मिल में भीषण आग, तीन फायर ब्रिगेड मौके पर – मधुमक्खियों के छत्तों से बढ़ा खतरा, कर्मचारियों और दमकल कर्मियों में दहशत का माहौल*
*राइस मिल में भीषण आग, तीन फायर ब्रिगेड मौके पर – मधुमक्खियों के छत्तों से बढ़ा खतरा, कर्मचारियों और दमकल कर्मियों में दहशत का माहौल*
लोक सीजी न्यूज /जशपुरनगर 2 मार्च 2026 : जशपुर जिले के तपकरा क्षेत्र में ओडिशा–झारखंड सीमा के पास स्थित एक राइस मिल में सोमवार शाम अचानक भीषण आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना की आरंभिक जानकारी के अनुसार ऊपरकछार गांव में संचालित शम्भु गुप्ता के राइस मिल में शाम करीब 4 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं और मिल परिसर का बड़ा हिस्सा उसकी चपेट में आ गया।
आग इतनी भयंकर थी कि उसे नियंत्रित करने के लिए दमकल विभाग की तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हालात को काबू में लाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
राइस मिल में फंसे मजदूर सुरक्षित निकाले गए
मौके पर राइस मिल की छत और आसपास बड़ी संख्या में मधुमक्खियों के छत्ते होने के कारण डर और दहशत का माहौल बना हुआ है। आग बुझाने के दौरान मधुमक्खियों के हमले का खतरा बना हुआ है, जिससे दमकल कर्मियों और कर्मचारियों को काफी सतर्कता के साथ काम करना पड़ रहा है। कुछ समय के लिए मिल के कर्मचारी भी अंदर फंस गए थे, जिससे अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
बताया जा रहा है कि यह राइस मिल पुलिस चौकी से लगभग 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। वहीं इसके ठीक बगल में जिंदल राइस मिल भी मौजूद है, जिसके कारण आग के और फैलने का खतरा बना हुआ है। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और आसपास के लोगों को सुरक्षित दूरी पर रहने की सलाह दी गई है।
स्थानीय ग्रामीण भी मौके पर मौजूद हैं और पानी की व्यवस्था कर दमकल कर्मियों की मदद कर रहे हैं। हालांकि देर शाम तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है।


