*आंगनबाड़ी भवन के छज्जे पर फंदे से लटका मिला 17 वर्षीय किशोर का शव*
*आंगनबाड़ी भवन के छज्जे पर फंदे से लटका मिला 17 वर्षीय किशोर का शव* *रात में घर से बिना बताए निकला था किशोर, सुबह निर्माणाधीन भवन में मिला शव; पुलिस जांच में जुटी*
*आंगनबाड़ी भवन के छज्जे पर फंदे से लटका मिला 17 वर्षीय किशोर का शव*
*रात में घर से बिना बताए निकला था किशोर, सुबह निर्माणाधीन भवन में मिला शव; पुलिस जांच में जुटी*
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 12 सितम्बर 2026 :- सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बाधरकोना गांव में शनिवार तड़के 17 वर्षीय किशोर का शव निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन के छज्जे पर फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार बाधरकोना निवासी सुकेन यादव (17), पिता कालेश्वर यादव, शुक्रवार रात घर में बिना बताए कहीं चला गया था। देर रात तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परिवार के साथ आसपास के ग्रामीण भी रातभर उसकी खोजबीन करते रहे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
शनिवार तड़के घर से कुछ दूरी पर स्थित निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन के छज्जे पर सुकेन का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई मनोज साहू, आरक्षक शोभनाथ सिंह और रामप्रताप यादव ने घटनास्थल पर आवश्यक कार्रवाई की। शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा तैयार किया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
मौत की वजह अब भी स्पष्ट नहीं
किशोर ने यह कदम क्यों उठाया, इसका फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। मृतक के पिता दूध डेयरी का काम करते हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।
पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर मौत की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


